- महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ 'शिव की महान रात' है.
- फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है.
- हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है.
Mahashivratri Vrat 2021: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का खास महत्व है. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है. इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च यानि कल मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव का आर्शीवाद मिलता है. महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ 'शिव की महान रात' है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन लोग उपवास करते हैं. लोग महाशिवरात्रि व्रत का पालन करते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. शिवरात्रि में कई लोग 'निर्जला' व्रत रखते हैं. जिसमें दिन में पानी या भोजन का सेवन नहीं किया जाता है. हालांकि, कई लोग उपवास के इस कठिन रूप को नहीं खींच सकते हैं, इसलिए अधिकांश भक्त उपवास का पालन फल, दूध और कुछ सब्जियां और गैर-अनाज वाली चीजें को खाकर कर सकते हैं.
शिवरात्रि के व्रत में क्या ना खाएंः
1. व्रत में मांसाहार और भारी भोजन खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए.
2. शिवरात्रि के व्रत के भोजन में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
3. जिन लोगों को गैस या एसिडिटी की समस्या होती हो वो व्रत के दिन चाय और कॉफी का सेवन कम से कम करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
4. व्रत में साधारण नमक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, इसकी जगह पर सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
5. शिवरात्रि व्रत गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बीमार लोगों और बुजुर्गों को न रखने की सलाह दी जाती है.
शिवरात्रि के व्रत में क्या खाएंः
1. शिवरात्रि व्रत के दौरान आप फलों का जूस पी सकते हैं जैसे अनार या संतरे का ये आपको दिनभर एनर्जी देने में भी मदद कर सकते हैं.
2. ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं. ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या से बचे रहें.
3. व्रत के दिन आप मखाने और मूंगफली को हल्के घी में फ्राई करके स्नैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. इस दिन आप गाजर या लौकी और मसाने की खीर बना के खा सकते हैं.
5. शिवरात्रि व्रत के दौरान आप आलू को घी में फ्राई कर खा सकते हैं.
Mahashivratri Vart 2021: महाशिवरात्रि व्रत में इस बार करें इन पांच स्वादिष्ट व्यंजनों का सेवन

व्रत के दिन आप मखाने और मूंगफली को हल्के घी में फ्राई करके स्नैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्तः
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ: 11 मार्च को दोपहर 02 बजकर 39 मिनट
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 12 माच को दोपहर 03 बजकर 02 मिनट
निशिता काल: 11 मार्च को प्रात: 12 बजकर 06 मिनट से प्रात: 12 बजकर 55 मिनट तक.
महाशिवरात्रि पारणा मुहूर्त: 12 मार्च को प्रात: 06 बजकर 36 मिनट से दोपहर 3 बजकर 04 मिनट तक.
महाशिवरात्रि की पूजा विधिः
महाशिवरात्रि के दिन प्रातःकाल उठकर स्नान करके एक वेदी पर कलश की स्थापना कर गौरी शंकर की मूर्ति या चित्र रखें. कलश को जल से भरकर रोली, मौली, अक्षत, पान सुपारी ,लौंग, इलायची, चंदन, दूध, दही, घी, शहद, कमलगटटा्, धतूरा, बिल्व पत्र, कनेर आदि अर्पित करें और शिव की आरती पढ़ें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Lemon Squash: गर्मियों की प्यास बुझाने के लिए तीन चीजों से बनाएं लेमन स्क्वैश, यहां जानें रेसिपी
Curd Upma Recipe: टैंगी ट्विस्ट के साथ बनाएं इस साउथ इंडियन क्लासिक रेसिपी को
Kalonji For Diabetes: डायबिटीज और सूजन को कम करने में मददगार है कलौंजी का सेवन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं