Happy Women's Day 2026: दुनियाभर में आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2026) मनाया जा रहा है. महिलाएं अक्सर पारिवारिक जिम्मेदारी, ऑफिस की जिम्मेदारी को निभाते-निभाते खुद का ध्यान रखना ही भूल जाती हैं. जिसके चलते एक समय बाद उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. दरअसल आज की हमारी भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के चलते खान-पान में काफी कमी देखी जाती है. जिसके चलते आए दिन सिरदर्द, बदन दर्द, कमर दर्द जैसी परेशानियां पीछा नहीं छोड़ती हैं. अगर आप भी खुद को सेहतमंद रखना चाहती हैं, तो इन चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल.

महिलाएं खुद को सेहतमंद रखने के लिए क्या खाएं- (What should women eat to keep healthy)
1. फल-
महिलाओं को अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए. फलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकते हैं. क्योंकि अक्सर महिलाओं में विटामिन्स की कमी और कमजोर हड्डियों की समस्या देखी जाती है.
क्या खाएं- संतरा, सेब, अनार, केला जैसे फलों को डाइट में जरूर शामिल करें.
2. हरी पत्तेदार सब्जियां-
महिलाओं को अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए.
क्या खाएं- पालक, मेथी, लौकी, ब्रोकली आयरन, कैल्शियम, फोलेट और फाइबर का बेहतरीन सोर्स हैं. ये पीरियड्स की कमजोरी दूर करने, हड्डियों को मजबूत बनाने, हार्मोनल संतुलन मददगार है.

3. डेयरी-
अक्सर घर और ऑफिस को बैलेंस करने के चक्कर में महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाती हैं. जिसके चलते कमजोर हड्डियां और कैल्शियम की कमी खूब देखी जाती है.
क्या खाएं- दूध, दही, और पनीर को डाइट में जरूर शामिल करें. ये हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में मददगार है.
4. दाल-
महिलाओं को अपनी डाइट दाल को जरूर शामिल करना चाहिए. खासकर अगर आप वेजिटेरियन हैं तो. क्योंकि दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है.
क्या खाएं- मसूर की दाल, मूंग की दाल, अरहर दाल, बींस को डाइट में शामिल करें.
5. ड्राई फ्रूट्स-
ड्राई फ्रूट्स कैल्शियम, आयरन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती, पाचन और कमजोरी दूर करने के लिए आवश्यक हैं. इसलिए महिलाओं को रोजाना एक मुठ्ठी ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए.
क्या खाएं- बादाम, अखरोट, अंजीर, खजूर, काजू और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं