विज्ञापन

जो महिलाएं नॉन-वेज नहीं खातीं, उन्‍हें ये चीजें जरूर खानी चाहिए

अक्‍सर महिलाएं परिवार व बच्‍चों की देखभाल में इतना व्‍यस्‍त हो जाती हैं कि वे अपने खानपान का ध्‍यान नहीं रखतीं.

जो महिलाएं नॉन-वेज नहीं खातीं, उन्‍हें ये चीजें जरूर खानी चाहिए

महिलाओं का खानपान ठीक ना हो तो उनके शरीर में कई तरह की स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याएं होने लगती हैं. दरअसल, डाइट का असर सबसे ज्‍यादा सेहत पर पड़ता है. अक्‍सर महिलाएं परिवार व बच्‍चों की देखभाल में इतना व्‍यस्‍त हो जाती हैं कि वे अपने खानपान का ध्‍यान नहीं रखतीं. जो महिलाएं नॉन-वेज नहीं खाती, उन्‍हें तो अपनी डाइट का अधिक ध्‍यान रखने की जरूरत होती है. अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो शरीर में सबसे पहले प्रोटीन की कमी देखी जाती है. इसके बाद मल्टिपल प्रॉबलम्‍स शुरू हो जाती हैं.   

खराब होती है दांतों से नाखून चबाने की आदत, पड़ सकते हैं बहुत बीमार, ऐसे छोड़ें

महिलाओं को ये चीजें जरूर खानी चाहिए 

महिलाओं की डाइट ऐसी होनी चाहिए जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन , खनिज आदि का मिश्रण हो. इसलिए संतुलित भोजन का सेवन करना बहुत जरूरी है. 

  • दही का सेवन जरूर करें. यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. 
  • दूध, पनीर, चीज व अन्‍य दुग्‍ध उत्‍पादों का सेवन करें. 
  • स्‍नैक्‍स में स्प्राउट्स, भुना चना खाएं. 
  • दाल, सोया, टोफू, सीजनल सब्‍जी का सेवन करें. 
  • रोज एक मुठ्ठी नट्स और सीड्स का सेवन करें. 
  • मखाने का सेवन करना शुरू करें. 
  • सीजनल फल और सब्जियां विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होते हैं. 
  • साबुत अनाज फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं. इनके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्‍त रहता है. 
  • पानी शरीर के लिए आवश्यक है और यह कई कार्यों को करने में मदद करता है. प्रतिदिन कम से कम 8 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें. 
Latest and Breaking News on NDTV


ऐसा हो दिन का डाइट प्‍लान 

नाश्ता:  
अंकुरित दालें (स्प्राउट्स), पनीर, सोया, साबुत अनाज और बाजरा, दूध. 

लंच: 
हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, गोभी, फलियां. सलाद, दालें , चावल, रोटी व दही. 

डिनर:
सूप, दाल या सलाद. 

स्‍नैक्‍स: 
अंकुरित दालें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं. इनकी चाट बनाकर खा सकते हैं. नींबू, धनिया, हरी मिर्च के साथ मिलाकर चाट बनाएं. मल्टीग्रेन फ्लेक्स का सेवन कर सकते हैं. इन्हें दूध या दही के साथ मिलाकर खा सकते हैं. फलों की चाट बनाकर खाएं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com