विज्ञापन

Women's Day 2026: महिलाओं के लिए वरदान है टोगा योगा, 5 मिनट की ये एक्सरसाइज शरीर और दिमाग दोनों को बना देगी एनर्जेटिक

Women's Day 2026: महिलाएं जिम्मेदारियों के बोझ तले अक्सर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से थक जाती है. ऐसे में एक ऐसी एक्सरसाइज है जो महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकती है. आइए जानते हैं इसे करने का सही तरीका और फायदे.

Women's Day 2026: महिलाओं के लिए वरदान है टोगा योगा, 5 मिनट की ये एक्सरसाइज शरीर और दिमाग दोनों को बना देगी एनर्जेटिक
इस वूमन्स डे पर आप इस टोगा योगा को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

Toga Yoga Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं कई तरह की जिम्मेदारियां निभाती हैं. घर संभालना हो, ऑफिस का काम हो या बच्चों की देखभाल महिलाएं अक्सर पूरे दिन व्यस्त रहती हैं. इस दौरान वे अपने शरीर की छोटी-छोटी जरूरतों को नजरअंदाज कर देती हैं, खासकर पैरों की थकान, दिनभर खड़े रहने, ज्यादा चलने या लंबे समय तक बैठकर काम करने से पैरों में दर्द, सूजन और थकान होना आम बात है.

ऐसे में एक छोटी-सी लेकिन बेहद प्रभावी एक्सरसाइज महिलाओं के लिए राहत बन सकती है टोगा योग. टोगा शब्द Toe (पैरों की उंगलियां) और Yoga (योग) से मिलकर बना है. यह एक ऐसी सरल एक्सरसाइज है जो पैरों की उंगलियों और तलवों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. खास बात यह है कि इसे करने के लिए न तो ज्यादा समय चाहिए और न ही किसी खास उपकरण की जरूरत होती है. दिन में सिर्फ 5 मिनट टोगा करने से शरीर और दिमाग दोनों को नई एनर्जी मिल सकती है.

क्या होता है टोगा योग? | What is Toga Yoga?

टोगा योग एक प्रकार की फुट एक्सरसाइज है जिसमें पैरों की उंगलियों को अलग-अलग तरीके से हिलाया और स्ट्रेच किया जाता है. यह देखने में बहुत आसान लगता है, लेकिन इसके फायदे काफी बड़े होते हैं. पैरों में कई छोटी-छोटी मांसपेशियां होती हैं जो शरीर के संतुलन और चलने-फिरने में बड़ी भूमिका निभाती हैं. टोगा इन मांसपेशियों को सक्रिय और मजबूत बनाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

टोगा योगा के फायदे | Benefits of Toga Yoga 

1. पैरों की मसल्स को करता है मजबूत

टोगा योग रेगुलर करने से पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं. इससे पैरों में स्थिरता बढ़ती है और चलने या खड़े रहने में कम थकान महसूस होती है. खासकर उन महिलाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद है जो दिनभर खड़े होकर काम करती हैं, जैसे टीचर, नर्स या घरेलू काम करने वाली महिलाएं.

2. ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर

पैरों की उंगलियों को हिलाने और स्ट्रेच करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे पैरों में सूजन और भारीपन की समस्या कम हो सकती है. अच्छा ब्लड सर्कुलेशन पूरे शरीर की एनर्जी को भी बढ़ाता है.

3. तनाव और थकान में मिलती है राहत

टोगा योग सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं बल्कि दिमाग के लिए भी फायदेमंद है. जब हम पैरों को स्ट्रेच करते हैं और ध्यानपूर्वक एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर में रिलैक्सेशन महसूस होता है. इससे दिनभर की थकान और मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलती है.

5 आसान टोगा एक्सरसाइज | 5 Easy Toga Exercises

1. टो स्प्रेड (Toe Spread): पैरों की सभी उंगलियों को फैलाने की कोशिश करें और कुछ सेकंड तक उसी स्थिति में रखें.

2. बिग टो लिफ्ट: पैर की बाकी उंगलियों को जमीन पर रखें और सिर्फ अंगूठे को ऊपर उठाने की कोशिश करें.

3. टो कर्ल (Toe Curl): पैरों की उंगलियों को अंदर की ओर मोड़ें और फिर सीधा करें.

4. टो टैपिंग: पैरों की उंगलियों को धीरे-धीरे जमीन पर टैप करें.

5. तौलिया ग्रिप एक्सरसाइज: जमीन पर रखे छोटे तौलिये को पैरों की उंगलियों से पकड़कर अपनी ओर खींचें.

महिलाएं अक्सर अपने परिवार और काम की जिम्मेदारियों में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं. लेकिन छोटी-छोटी आदतें भी स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव ला सकती हैं. टोगा योग एक ऐसी ही सरल और प्रभावी एक्सरसाइज है, जिसे दिन में केवल कुछ मिनट देकर पैरों की मजबूती, बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और मानसिक राहत पाई जा सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com