शरीर में खून की कमी होना या आयरन की मात्रा घटना आजकल आम बात हो गई है. जब शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने लगता है, तो हर वक्त थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं घेरने लगती हैं. इस कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर और एक्सपर्ट्स अक्सर पालक, चुकंदर या दालें खाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटी सी चीज ऐसी भी है, जिसके बीज पालक की एक कटोरी से भी ज्यादा आयरन से भरपूर होते हैं? हम बात कर रहे हैं हलीम के बीजों की. न्यूट्रिशनिस्ट खुशी छाबड़ा ने भी इसके फायदों के बारे में बताया है.
हलीम के बीज के फायदे
वजन कंट्रोल करने में मददगार:
इन बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल रखने में आसानी होती है.
फटाफट एनर्जी बढ़ाएं:
अगर आप दिनभर सुस्त और थके-थके रहते हैं, तो हलीम के बीज आपके लिए किसी एनर्जी बूस्टर से कम नहीं हैं. इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है और ताकत मिलती है.
इम्यूनिटी को मजबूत करे:
इनमें ढेरों विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. मौसम बदलते ही जिन्हें जल्दी सर्दी-जुकाम या बीमारियां घेर लेती हैं, उनके लिए ये बीज बहुत फायदेमंद हैं.
हड्डियां मजबूत करें:
इन बीजों में कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. नियमित रूप से इनका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और जोड़ों के दर्द जैसी परेशानियों से राहत मिलती है.
पेट को रखे दुरुस्त:
पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए भी इन्हें बहुत अच्छा माना जाता है. इन्हें खाने से गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट की समस्याएं दूर रहती हैं.
देखें वीडियो...
हलीम के बीज खाने का सही तरीका
सिर्फ बीज खा लेना काफी नहीं है, शरीर को इसका पूरा फायदा तब मिलता है जब इसे सही तरीके से खाया जाए.
- एक छोटी चम्मच हलीम के बीज रात को साफ पानी में भिगोकर रख दें.
- सुबह तक ये बीज फूल जाते हैं.
- सुबह भीगे हुए बीजों में नींबू का रस या आंवला जूस की कुछ बूंदें मिलाएं.
- विटामिन सी मिलने से शरीर में आयरन बहुत तेजी से और अच्छी तरह सोख होता है.
- अब इसमें एक चम्मच घी, नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल या फिर नारियल का छोटा सा टुकड़ा मिला लें.
- हेल्दी फैट्स होने से शरीर इन बीजों के सभी पोषक तत्वों को आसानी से अपने अंदर समा लेता है।
- इन सबको अच्छी तरह मिलाकर खाली पेट खा लें.
नोट: हलीम के बीजों का इस्तेमाल दिन में सिर्फ 1 छोटी चम्मच ही करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: कुकर से दाल या पानी बाहर आने से परेशान हैं? ये 1 देसी जुगाड़ आएगा काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं