How To Cure Anemia Naturally: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण खून की कमी कई लोगों में आम हो गई है. इसे एनीमिया (Anemia) भी कहा जाता है और ये एक गंभीर समस्या हो सकती है. यह तब होती है जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है. इसके कारण कमजोरी, थकान, चक्कर आना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप खून की कमी से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करके इसे दूर कर सकते हैं. यहां हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोज खाने से शरीर में खून की कमी पूरी हो सकती है.
खून की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें | Eat These Things To Overcome Anemia
1. चुकंदर (Beetroot)
चुकंदर आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है और इसे "नेचुरल ब्लड बूस्टर" भी कहा जाता है. यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है और हीमोग्लोबिन सुधारता है. चुकंदर को सलाद में जूस के रूप में या सब्जी बनाकर खा सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. अनार (Pomegranate)
अनार आयरन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है और शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को बेहतर बनाता है. रोजाना एक अनार खाने या इसका जूस पीने से खून की कमी दूर हो सकती है.
यह भी पढ़ें: कैंसर के बारे में 9 अनसुने फैक्ट्स, हर किसी को नहीं होती जानकारी, क्या आपको पता हैं?
3. पालक (Spinach)
पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन, फोलेट और विटामिन बी12 से भरपूर होती हैं, जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करती हैं. इसे सब्जी, सूप, जूस या पराठे में शामिल करके खाया जा सकता है.
4. गुड़ और चना (Jaggery and Gram)
गुड़ आयरन का एक अच्छा स्रोत है और इसे चने के साथ खाने से खून की कमी जल्दी पूरी हो सकती है. यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत करता है. रोज सुबह भिगोए हुए चने के साथ गुड़ खाना फायदेमंद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: रोज रात को खाना खाने के बाद करेंगे ये एक काम, तो पेट में बिल्कुल नहीं बनेगी गैस, पेट भी रहेगा साफ
5. सेब (Apple)
सेब में आयरन और कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर में खून बढ़ाने में मदद करते हैं. इसे साबुत खाएं या जूस बनाकर पिएं, यह दोनों ही तरीकों से फायदेमंद होता है.
अगर आप अपने शरीर में खून की कमी महसूस कर रहे हैं, तो इन 5 चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इसके अलावा, बैलेंस डाइट लें, भरपूर पानी पिएं और रेगुलर चेकअप करवाएं. सही खान-पान अपनाने से एनीमिया को आसानी से दूर किया जा सकता है.
Cancer Day: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं