विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2024

गुजरात स्ट्रीट वेंडर ने बनाई "रेनबो पानीपुरी", कुछ लोगों को आई पसंद तो कुछ ने कहा इसको सिंपल ही छोड़ दो

वेंडर ने कहा कि इन इंद्रधनुषी पानीपूरी में ऑर्टिफिशियल रंग नहीं है और पानीपूरी को उन्होंने ये रंग नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर के दिया है.

गुजरात स्ट्रीट वेंडर ने बनाई "रेनबो पानीपुरी", कुछ लोगों को आई पसंद तो कुछ ने कहा इसको सिंपल ही छोड़ दो
क्या आपने कभी रंग-बिरंगी पानी पुरी खाई है?
Photo Credit: Instagram /wander_eater_

पानीपुरी एक स्ट्रीट स्नैक से कहीं ज्यादा है. ये एक फीलिंग है. चलिए मान लेते हैं, मसालेदार और तीखे स्वाद से भरी कुरकुरी पूरियों को ना कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है. यह हेल्टी डाइट चार्ट में टॉप पर नहीं हो सकता है, लेकिन इसे खाकर जो मजा आता है उसकी बात ही अलग होती है. इस बीच, गुजरात के अहमदाबाद में, एक स्ट्रीट वेंडर हमारी फेवरेट पानीपुरी को एक अनोखा ट्विस्ट दे रहा है. इंस्टाग्राम पर @wander_eater_ ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें, हम उसे काले, गुलाबी और पीले रंग के कई रंगों में "इंद्रधनुष पानीपुरी" बेचते हुए देखते हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह दावा किया गया है कि ये रंगीन पानीपूरी इंडियन ब्लैकबेरी, चुकंदर और हल्दी से बनाए गए हैं, जिनमें से हर एक का अपना अलग स्वाद है.

ये भी पढ़ें: दूध की जगह रोज सुबह पी लें इस पत्ती की चाय, सालों से लगा चश्मा भी 15 दिन में जाएगा उतर, बाज जैसी तेज होगी नजर

वीडियो में, वेंडर ने दावा किया कि वो अपनी इंद्रधनुषी पानीपुरी में आर्टिफिशियल रंग का इस्तेमाल नहीं करती हैं, और पानीपुरी पानी के लिए केवल पालक और पुदीने की प्यूरी का इस्तेमाल करती है. रेनबो पानीपुरी स्टॉल शनिवार और रविवार को शाम 4 से 8 बजे तक न्यू रानीप, सरदार चौक, अहमदाबाद में लगता है. आपको इनमें से सात इंद्रधनुषी पानीपुरी की एक प्लेट केवल 20 रुपये में मिलती है.

यहां देखें वीडियो:

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है और इसे लोगों के मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं.

कुछ लोगों ने रंगीन पानीपुरी को पसंद किया है. एक यूजर ने लिखा, "अनोखा आइडिया, वाह." एक दूसरे यूजर ने कहा, "भगवान मोटा बेन आपको आशीर्वाद दें."

कुछ लोगों ने कहा की वो सिंपल पानीपुरी पसंद करते हैं. “पानी पुरी को सिंपल रखें. एक दूसरे यूजर ने कहा, "हम सिंपल पानीपुरी से खुश हैं."

क्या आप ये इंद्रधनुषी पानीपुरी ट्राई करना चाहेंगे? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं.

मशरूम सैं​डविच रेसिपी | Mushroom Sandwich Recipe in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, Panipuri, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com