विज्ञापन

Gujarat Ka Traditional Sharbat: गर्मियों में ठंडक के लिए ट्राई करें गुजरात का ट्रेडिशनल वरियाली शरबत, नोट करें रेसिपी

Variyali Sharbat Recipe: शिकंजी और नारियल पानी जाएंगे भूल, अगर एक बार पी लिया गुजरात का ट्रेडिशनल वरियाली शरबत. इस आर्टिकल में जानें बनाने का सही तरीका और फायदे.

Gujarat Ka Traditional Sharbat: गर्मियों में ठंडक के लिए ट्राई करें गुजरात का ट्रेडिशनल वरियाली शरबत, नोट करें रेसिपी
Variyali Sharbat: वरियाली शरबत कैसे बनाएं.

How To Make Gujarat Ka Traditional Variyali Sharbat: गर्मियों में अगर शरीर को अंदर से ठंडक देने वाले देसी और आसान उपाय मिल जाए तो इससे बेहतर क्या हो सकता है. ऐसा ही है गुजरात में पीया जाने वाला वरियाली शरबत है. वरियाली शरबत सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक पारंपरिक हेल्दी नुस्खा है, जिसे गुजरात में वर्षों से अपनाया जा रहा है.  सौंफ की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में काफी मदद करती है. जब आप इसे पीते हैं, तो यह सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता, बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है और लू से बचाने में मदद करता है.

कैसे बनाएं वरियाली शरबत- Variyali Sharbat Kaise Banaye)

इसे बनाने भी बहुत ही आसान है. सबसे पहले सौंफ को 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. फिर इसे मिश्री के साथ पीस लें और छानकर एक सिरप तैयार कर लें. इस सिरप को आप बोतल में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं और 1-2 हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं. जब भी पीना हो, बस 1-2 चम्मच सिरप को ठंडे पानी या दूध में मिलाएं. चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस या काला नमक डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

आजकल लोग बाजार में मिलने वाले ठंडे ड्रिंक ज्यादा पीते हैं, लेकिन उनमें शुगर और केमिकल्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ऐसे में वरियाली शरबत एक नेचुरल और हेल्दी ऑप्श है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है.

वरियाली शरबत पीने के फायदे-

यह पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. अगर आपको अक्सर गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है, तो वरियाली शरबत आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. खाने के बाद इसे पीने से पेट हल्का महसूस होता है और खाना भी आसानी से पचता है. यह आपकी स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है. गर्मियों में जब त्वचा बेजान और थकी हुई लगने लगती है, तब यह शरबत आपको अंदर से फ्रेश महसूस कराता है, जिसका असर बाहर भी दिखता है. नियमित रूप से पीने पर यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सत्तू ड्रिंक, प्रोटीन शेक भूल जाएंगे, जब पिएंगे यह टेस्टी शरबत

ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com