विज्ञापन

सर्दी, खांसी और जुकाम से मिनटों में राहत पहुंचाता है, घर में मौजूद यह विंटर कॉम्बो

Gud Sonth Ke Fayde: किचन में मौजूद गुड़ और सोंठ दो ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या से परेशान हैं, तो इसका ऐसे करें सेवन.

सर्दी, खांसी और जुकाम से मिनटों में राहत पहुंचाता है, घर में मौजूद यह विंटर कॉम्बो
Gud Sonth Ke Fayde: गुड़ और सोंठ के फायदे.

Gud Sonth Benefits: सर्दियों में जैसे-जैसे पारा गिरता है, लोग गले में खराश, छींक और सर्दी-जुकाम की शिकायत करने लगते हैं. ऐसे में लोग अक्सर सिरप और दवा की तरफ भागते हैं, लेकिन सच कहें तो रसोई में ही मौजूद एक आसान और असरदार नुस्खा इस परेशानी का हल है. यह है गुड़ और सोंठ. आयुर्वेद में इसे प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर माना गया है. 

गुड़ और सोंठ के फायदे- (Gud Sonth Ke Fayde)

आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ और सोंठ दोनों की तासीर गर्म होती है. इसका फायदा यह है कि यह शरीर में जमा कफ और ठंड को पिघलाने में मदद करता है. गुड़ श्वसन नली को साफ करता है और आयरन की प्रचुर मात्रा के कारण हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, जिससे शरीर को ठंड से लड़ने की ताकत मिलती है.

ये भी पढ़ें- मोरिंगा और हल्दी का पानी पीने से क्या होता है? इन लोगों को लिए वरदान से कम नहीं 

Latest and Breaking News on NDTV

सोंठ में मौजूद जिंजरॉल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरा है, जो फेफड़ों की सूजन कम करने और इंफेक्शन दूर करने में कारगर है. पुराने आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी इसे खांसी, जुकाम और शरीर में बढ़े कफ को दूर करने वाला बताया गया है.

कैसे करें गुड़ और सोंठ का सेवन- How To Consume Gud Sonth:

इसे इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं. सूखी खांसी के लिए गुड़ और सोंठ की गोलियां बनाई जा सकती हैं. आधा कप कद्दूकस किया हुआ गुड़ लें, उसमें 2 चम्मच सोंठ पाउडर और एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर थोड़ा घी डालें और गोलियां बना लें. दिन में 2-3 बार एक गोली चूसने से गले की खराश और खांसी में राहत मिलती है.

जमे हुए कफ के लिए गुनगुना काढ़ा भी फायदेमंद है. एक गिलास पानी में गुड़ और सोंठ डालकर आधा उबालें और रात को सोने से पहले पिएं. यह छाती में जमा बलगम साफ करने में मदद करता है. वहीं, शरीर को गर्म रखने और ठंड से बचने के लिए सोंठ और गुड़ के लड्डू बनाने की पुरानी परंपरा है. इसे सुबह दूध के साथ खाने से जुकाम और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है.

नोटः  हालांकि, ध्यान रहे कि गुड़ और सोंठ की तासीर गर्म होती है. इसलिए सीमित मात्रा में ही सेवन करें. नाक से खून आने, बवासीर या पेट की अल्सर जैसी समस्या वाले लोग इसे कम लें. हमेशा गहरे रंग या जैविक गुड़ का ही चुनाव करें. साथ ही इसे गुनगुने पानी या घी के साथ लेना सबसे अच्छा रहता है.

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gud Sonth, Gud Sonth Benefits, Gud Sonth Ke Fayde, Gud Sonth Kaise Sevan Kare, Gud Ke Fayde, Sonth Ke Fayde, Dry Ginger And Jaggery, Dry Ginger And Jaggery Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com