विज्ञापन

खाली पेट चाय पीनी चाहिए या नहीं?

खाली पेट चाय पीने के शौकीन हैं? अगर हां, तो अपनी इस आदत को बदल लें, वरना लेने के देने पड़ जाएंगे.

खाली पेट चाय पीनी चाहिए या नहीं?
खाली पेट चाय पीने से क्या होता है?
NDTV

सुबह उठते ही एक गरमा-गरम चाय का कप मिल जाए तो दिन बन जाता है. भारत के हर घर में सुबह की शुरुआत चाय से ही होती है. आंख खुलते ही किचन से आती चाय की खुशबू पूरे दिन की थकान को दूर कर देती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए कितना सही है? हममें से ज्यादातर लोग बिना कुछ खाए-पिए सीधे बेड-टी पी लेते हैं, जो आदत बन चुकी है. अगर आपके दिन की शुरुआत भी चाय के बिना नहीं होती, तो इस स्टोरी को पूरा जरूर पढ़ें, क्योंकि यहां हम आपको बताने वाले हैं कि खाली पेट चाय पीनी चाहिए या नहीं और इससे शरीर पर क्या असर पड़ता है.

खाली पेट चाय पीने के नुकसान

एसिडिटी और सीने में जलन:

सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, इससे सीने में जलन और खट्टी डकार की समस्या हो सकती है. 

पाचन शक्ति कमजोर होना: 

चाय में मौजूद टैनिन पेट के पाचक रसों के काम में रुकावट डालता है, इससे खाना धीरे पचता है और पेट भारी-भारी लगता है.

कमजोरी और चक्कर आना: 

खाली पेट कैफीन लेने से कई लोगों को घबराहट, चक्कर और कमजोरी महसूस होती है. 

आयरन की कमी:

चाय शरीर में आयरन के अवशोषण को रोकती है, इसलिए रोज खाली पेट ज्यादा चाय पीने से एनीमिया यानी खून की कमी का खतरा बढ़ सकता है.

चाय पीने का सही समय क्या है?

अगर आपको सुबह-सुबह चाय पीने की आदत है तो उसे एकदम से छोड़ना मुश्किल है. इसलिए आप इन छोटी-छोटी बातों को अपना सकते हैं.

सबसे पहले पानी पिएं:

सुबह उठते ही एक या दो गिलास गुनगुना पानी पिएं, इससे पेट साफ रहता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं.

कुछ हल्का खा लें:

चाय पीने से पहले हमेशा कुछ हल्का-फुल्का खा लें. आप 2 से 3 भीगे हुए बादाम, एक बिस्किट या कोई फल खा सकते हैं, उसके बाद ही चाय पिएं.

दूध वाली चाय से बचें:

हो सके तो सुबह खाली पेट दूध वाली तेज चाय की जगह ग्रीन टी, ब्लैक टी या अदरक-तुलसी वाली हर्बल चाय पिएं.

इसे भी पढ़ें: Kitchen Science: दाल बनाते समय झाग क्यों बनता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chai Kab Peeni Chahiye, Khali Pet Chai Peene Se Kya Hota Hai, Empty Stomach Tea, Good Morning, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com