विज्ञापन

सिर्फ 'दो बूंद तेल' में बनेगी प्रोटीन से भरपूर यूपी की ये पारंपरिक डिश, देखें निशा मधुलिका की सुपरफास्ट वीडियो

कम तेल और ज्यादा प्रोटीन वाला यूपी का फेमस स्टीम्ड नाश्ता, एक बार खाओगे तो बार-बार मांगोगे. बनाना सीखें, निशा मधुलिका की आसान रेसिपी यहां देखें.

सिर्फ 'दो बूंद तेल' में बनेगी प्रोटीन से भरपूर यूपी की ये पारंपरिक डिश, देखें निशा मधुलिका की सुपरफास्ट वीडियो
दाल फरा कैसे बनता है?

उत्तर प्रदेश की यह पारंपरिक डिश स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन विक्लप है. बहुत ही कम तेल में तैयार होने वाला यह भाप से पका नाश्ता पेट के लिए हल्का और स्वाद में बेहद चटपटा होता है. बाहर से नरम चावल की परत और अंदर दाल-मसालों की स्वादिष्ट स्टफिंग इसे हर उम्र के लोगों का पसंदीदा बना देता है.

@NishaMadhulika उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी प्रोटीन पैक्ड रेसिपी का वीडियो भी शेयर किया है. अगर आप इसे बनाने की सोच रहे हैं, तो वीडियो जरूर देखें.

अगर आप शॉर्ट में रेसिपी पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे पढ़ें

आटे के लिए:

  • चावल का आटा (1 कप)
  • पानी (1.25 कप)
  • नमक (1 छोटी चम्मच)
  • तेल (2 छोटे चम्मच)

स्टफिंग के लिए:

  • बिना छिलके वाली मूंग दाल (0.5 कप भिगोकर पीसी हुई)
  • बेसन (0.5 कप)
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट (1 छोटा चम्मच)
  • सफेद तिल (1 छोटा चम्मच)

मसाले:

  • हल्दी (1/4 चम्मच)
  • लाल मिर्च (1/2 चम्मच)
  • धनिया पाउडर (1/2 चम्मच)
  • साबुत जीरा या अजवाइन (1/4 - 1/4 चम्मच)
  • बेकिंग सोडा (2 चुटकी)
  • हरा धनिया (2 बड़े चम्मच बारीक कटा)
  • नमक (स्वादानुसार)

चटनी के लिए:

  • हरा धनिया (1 कप)
  • हरी मिर्च (2)
  • अदरक (1 इंच)
  • रोस्टेड मूंगफली (2 बड़े चम्मच)
  • नींबू का रस (1 बड़ा चम्मच)
  • काला या सादा नमक
  • जीरा
  • थोड़ा पानी

तड़के के लिए:

  • तेल (2 छोटे चम्मच)
  • जीरा (1/4 छोटा चम्मच)
  • तिल (1 छोटा चम्मच)

बनाने की विधि

  1. एक बर्तन में पानी, एक चम्मच तेल और नमक डालकर उबालें.
  2. उबाल आते ही गैस बंद करें, चावल का आटा मिलाकर ढक दें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
  3. हल्का गुनगुना रहने पर हाथ में थोड़ा तेल लगाकर इसे मथते हुए एकदम चिकना आटा गूंथ लें.
  4. भीगी हुई मूंग दाल को बिना पानी के दरदरा पीस लें.
  5. इसमें बेसन, अदरक-मिर्च पेस्ट, सारे सूखे मसाले, तिल, बेकिंग सोडा और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  6. गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं.
  7. कटोरी जैसा आकार देकर बीच में दाल का मिश्रण भरें और चारों तरफ से बंद करके गोल आकार दें. 
  8. चाकू से ऊपरी हिस्से पर हल्का सा क्रॉस कट लगाएं.
  9.  स्टीमर या जाली वाली थाली को ग्रीस करें.
  10. फरों को थोड़ी दूरी पर रखकर उबलते पानी के बर्तन पर सेट करें.
  11. मध्यम-तेज आंच पर 15 मिनट तक ढककर स्टीम होने दें.
  12. हरी धनिया-मूंगफली की गाढ़ी चटनी पीसकर तैयार रखें.
  13. पकने के बाद फरों को निकालें.
  14. एक तड़का पैन में तेल गरम करके जीरा और तिल चटकाएं, फिर इसे गरम-गरम फरों के ऊपर डालें.
  15. इन्हें हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें.

इसे भी पढ़ें: मार्केट की मिठाई नहीं, घर के बने स्वीट्स से लड्डू गोपाल को लगाएं भोग, नोट कर लें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Protien Recipes, Nisha Madhulika, Food, Gluten Free Recipe, Dal Farra Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com