विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2025

इन 4 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है इस फल का सेवन, फायदे जान आज से ही कर लेंगे डाइट में शामिल

Ananas Ke Fayde: अगर आपको भी हैं सेहत से जुड़ी ये समस्याएं तो रोजाना करें अनानास का सेवन. अनानास को स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है.

इन 4 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है इस फल का सेवन, फायदे जान आज से ही कर लेंगे डाइट में शामिल
Pineapple Benefits: अनानास खाने के फायदे.

Pineapple Eating Benefits In Hindi: फलों का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं.  लेकिन कई फल ऐसे भी हैं जो स्वाद और सेहत में कमाल हैं. आज हम एक ऐसे ही फल के बारे में बात कर रहे हैं. अनानास एक खट्टा-मीठा फल है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. आपको बता दें कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, खनिज, तांबा, जस्ता और फोलेट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. अनानास को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

अनानास खाने के फायदे- (Ananas Khane Ke Fayde)

1. पाचन-

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं है वो रोजाना करें अनानास का सेवन. क्योंकि इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के पाचन में मदद करता है और अपच, पेट गैस को कम कर सकता है.

ये भी पढ़ें- 100 रोगों की एक दवा है ये सुपरफूड, इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

2. दिल-

दिल हमारे शरीर का अभिन्न अंग है इसे सेहतमंद रखने के लिए हमेशा हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए. अनानास में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और पोटैशियम दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. 

3. इम्यूनिटी-

अनानास में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.

4. वजन घटाने-

अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो अनानास बेस्ट ऑप्शन है. क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो फैट को कम करने में मददगार है. 

Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Get Rid Of These Problems If You Eat Pineapple Fruit Anana Khane Ke Fayde, Pineapple, Pineapple Advantages, Pineapple Benefits Hindi, Ananas Khane Ke Fayde, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com