विज्ञापन

सेलिब्रिटी वाला रखना है बच्चे का नाम? न्यूमेरोलॉजिस्ट ने बताए भगवान शिव के नाम पर 9 सबसे यूनिक नाम, पहले नहीं सुने होंगे

अगर आप भी अपने बच्चे के लिए भगवान शिव से जुड़ा कोई यूनिक और सुंदर नाम तलाश रहे हैं, तो सेलिब्रिटी न्यूमेरोलॉजिस्ट विशाल भारद्वाज ने भगवान शिव से जुड़े कुछ ऐसे नाम बताए हैं, जो बहुत कम सुनने को मिलते हैं, साथ ही इन नामों के अर्थ भी काफी खास हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

सेलिब्रिटी वाला रखना है बच्चे का नाम? न्यूमेरोलॉजिस्ट ने बताए भगवान शिव के नाम पर 9 सबसे यूनिक नाम, पहले नहीं सुने होंगे
महादेव के इन अनसुने नामों पर रखें बेटे का नाम
(Photo Credit: NDTV)

घर में बच्चे के आने की खबर मिलते ही माता-पिता उसके लिए प्यारा सा नाम ढूंढना शुरू कर देते हैं. हर कोई चाहता है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग हो और उसका मतलब भी अच्छा हो. कुछ माता-पिता ऐसे नाम पसंद करते हैं, जो भगवान से जुड़े हों. अगर आप भी अपने बच्चे के लिए भगवान शिव से जुड़ा कोई यूनिक और सुंदर नाम तलाश रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. सेलिब्रिटी न्यूमेरोलॉजिस्ट विशाल भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने भगवान शिव से जुड़े कुछ ऐसे नाम बताए हैं, जो बहुत कम सुनने को मिलते हैं, साथ ही इन नामों के अर्थ भी काफी खास हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

वरेण्य (Varenya)

सबसे पहला नाम है वरेण्य. न्यूमेरोलॉजिस्ट बताते हैं, इस नाम का मतलब होता है 'सबसे योग्य.' 

वरेश (Varesh)

वरेश नाम का अर्थ होता है, सर्वोच्च भगवान. ये नाम भगवान शिव के सबसे बड़े और शक्तिशाली स्वरूप को दिखाता है.

मनस्विन (Manasvin)

तीसरा नाम मनस्विन है. इसका मतलब होता है बुद्धिमान या सेल्फ कंट्रोल वाला व्यक्ति.  यानी ऐसा इंसान जो समझदारी से काम ले और अपने मन को काबू में रख सके.

महाक्ष (Mahaksh)

महाक्ष भी एक बहुत प्यारा नाम है. इसका अर्थ होता है दिव्य आंखों वाला.

महित (Mahit)

महित नाम का मतलब होता है सम्मान पाने वाला या पूजनीय. आप अपने बच्चे को ये प्यारा नाम दे सकते हैं.

देवांग (Devang)

देवांग नाम का अर्थ है भगवान का एक हिस्सा. न्यूमेरोलॉजिस्ट बताते हैं, ये नाम इस बात को दिखाता है कि हर जीव में ईश्वर का अंश मौजूद है.

द्रवंड (Dravan)

द्रवंड नाम का मतलब है दया, करुणा और कृपा का सागर. यह नाम भगवान शिव के दयालु रूप को दर्शाता है.

अद्वैत (Advait)

अद्वैत नाम का अर्थ होता है परम सत्य.

मुक्तिद (Muktid)

इन सब से अलग आप अपने बच्चे को मुक्तिद नाम दे सकते हैं. इस नाम का अर्थ होता है मुक्ति देने वाला. भगवान शिव को मोक्ष देने वाला माना जाता है. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- पोछा लगाने के बाद फर्श पर निशान क्यों बन जाते हैं? जानें साफ पोछा लगाने का सीक्रेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com