विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2025

गेहूं के आटे में बेसन मिलाकर खाने से क्या होता है? जानकर शुरू कर देंगे खाना

Gehu Aur Besan Ke Fayde: आइए यहां जानते हैं गेहूं के आटे में बेसन मिलाकर खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं.

गेहूं के आटे में बेसन मिलाकर खाने से क्या होता है? जानकर शुरू कर देंगे खाना
कौन सा बेहतर है बेसन का चीला या गेहूं की रोटी?

Gehu Aur Besan Ke Fayde: गेहूं के आटे के कई फायदे हैं, लेकिन क्या आपने इसमें कभी बेसन मिलाकर खाया है? गेहूं और बेसन की रोटी स्वाद के साथ सेहत को भी दोगुने फायदे पहुंचा सकती है. यह रोटी प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर कई बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकती है. आइए यहां जानते हैं गेहूं के आटे में बेसन मिलाकर खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं.

गेहूं और बेसन में मौजूद तत्व

गेहूं: कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन बी से भरपूर है. 

बेसन: प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और फाइबर का बेहतरीन सोर्स है.

इसे भी पढ़ें: रोजाना खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या होता है?

गेहूं और बेसन की रोटी के फायदे

पाचन: गेहूं और बेसन से बनी रोटी फाइबर से भरपूर होती है, जो पेट को ठीक रखकर कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है. जो लोग पेट से दुखी रहते हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

वेट: गेहूं और बेसन की रोटी पेट को लंबे समय तक भरा रखकर ज्यादा खाने की इच्छा को कम कर सकती है, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा कम हो सकती है और वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है.

प्रोटीन से भरपूर: बेसन में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में बेहद मददगार साबित हो सकती है.

ब्लड शुगर: गेहूं और बेसन की रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स नॉर्मल गेहूं की रोटी से कम होता है, जिससे ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. 

हार्ट: इस रोटी में मौजूद फाइबर और अन्य तत्व कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है. 

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gehu Aur Besan Ki Roti, Gehu Or Besan Ki Roti Khane Ke Fayde, Gehu Ke Fayde Aur Nuksan, Besan Ke Fayde, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com