विज्ञापन

भीषण गर्मी में सत्तू का शरबत क्यों है अमृत? जानें फायदे और बनाने का सही तरीका

Sattu Benifits: गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक देने वाला प्राकृतिक ड्रिंक साबित होता है. सत्तू का शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह पोषण से भी भरपूर है. 

भीषण गर्मी में सत्तू का शरबत क्यों है अमृत? जानें फायदे और बनाने का सही तरीका
Sattu Sharbat Recipe

Sattu Benifits: भीषण गर्मी में जब शरीर थकान और प्यास से बेहाल हो जाता है, तब पारंपरिक और पौष्टिक ड्रिंक की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस होती है. ऐसे में सत्तू का शरबत न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक और ताजगी भी प्रदान करता है. आयुर्वेद और आधुनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ दोनों ही सत्तू को गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद मानते हैं. सत्तू एक प्राचीन भारतीय आहार है, जो मुख्य रूप से चना, गेहूं या जौ को भूनकर पीसकर बनाया जाता है. गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक देने वाला प्राकृतिक ड्रिंक साबित होता है. सत्तू का शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह पोषण से भी भरपूर है.

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मियों में सत्तू पीने के फायदे

आयुर्वेद के अनुसार, सत्तू शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है और गर्मी से होने वाली थकान, चिड़चिड़ापन और कमजोरी को दूर रखता है. गर्मियों में इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और वजन प्रबंधन में भी सहायता मिलती है. सत्तू फाइबर से भरपूर होने के कारण आंतों को स्वस्थ रखता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

सत्तू का शरबत कैसे बनाते हैं?

  • सत्तू का शरबत बनाने का तरीका बहुत आसान है,
  • इसमें नमक, नींबू, भुना जीरा पाउडर या गुड़ मिलाकर स्वाद के अनुसार तैयार किया जा सकता है.
  • गर्मियों में यह ठंडा शरबत सुबह नाश्ते में या दोपहर में पिया जा सकता है.
  • इसके अलावा सत्तू से लड्डू, पराठा और घोल भी बनाया जा सकता है.

देश के कई हिस्सों जैसे झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों में सत्तू का रोजाना सेवन बहुत लोकप्रिय है। विशेषज्ञों की सलाह है कि गर्मी के मौसम में सिंथेटिक ड्रिंक्स की जगह घर का बना सत्तू का शरबत पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है.

सिंथेटिक ड्रिंक्स की जगह क्यों पिएं सत्तू का शरबत?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, सत्तू में फाइबर की मात्रा अधिक और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे पाचन क्रिया सुधरती है, कब्ज की समस्या दूर होती है और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है. सत्तू प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य जरूरी खनिजों से भरपूर होता है, जो पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. सत्तू का शरबत न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को जरूरी ऊर्जा भी देता है.

इसे भी पढ़ें: चीनी के डिब्बे में घुस गई हैं चींटियां? इस 1 देसी जुगाड़ से आस-पास नहीं भटकेंगी चींटियां!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com