कैसे बनाएं साउथ इंडिया का स्पेशल चटनी.
NDTV
क्या आप भी हर रोज वही घिसी-पिटी हरी चटनी या सॉस खाकर बोर हो चुके हैं? अगर हां, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं साउथ इंडिया की एक बेहद खास और टेस्टी चटनी की रेसिपी, जिसे पल्ली चटनी (Palli Chutney) के नाम से जाना जाता है. पल्ली का मतलब मूंगफली (Peanut) होता है. इसे इडली, डोसा, उत्तपम ही नहीं, बल्कि सादे पराठे या गर्म-गर्म चावल के साथ भी खा सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है. तो चलिए, देर किस बात की? फटाफट नोट करिए इसकी आसान रेसिपी को.
कैसे बनाएं पल्ली चटनी- (How To Make Palli Chutney)
सामग्री-
- मूंगफली-आधा कप
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च- 2 पीस
- प्याज-1 (बारीक कटा हुआ)
- लहसुन- 5-6 कलियां
- टमाटर- 1
- इमली-
- नमक- स्वाद के अनुसार
- कुकिंग ऑयल- जरूरत के मुताबिक
- पानी- पीसने के लिए
तड़के के लिए-
- कुकिंग ऑयल- 1-2 चम्मच
- राई- 1 छोटा चम्मच
- उड़द दाल- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च- 1 पीस
- कढ़ी पत्ता- 7-8 पीस
- हींग- एक चौथाई (¼) छोटा चम्मच

कैसे बनाएं मूंगफली की चटनी. (Image @mayurspantry)
विधि-
- सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा कुकिंग ऑयल गर्म करें. अब इसमें आधा कप मूंगफली डालें और इसे तब तक भूनें जब तक कि इसका रंग हल्का गोल्डन न हो जाए. भुनी हुई मूंगफली को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें.
- अब उसी पैन में बचे हुए तेल में 1 छोटा चम्मच जीरा डालें. इसके बाद 2 सूखी लाल मिर्च, 1 कटा हुआ प्याज और 5-6 लहसुन की कलियां डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक प्याज हल्के पारदर्शी न हो जाएं.
- जैसे ही प्याज सॉफ्ट हो जाए, इसमें 1 कटा हुआ टमाटर, छोटी नींबू के बराबर इमली और स्वादानुसार नमक डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह से गल न जाएं और सॉफ्ट न हो जाएं. अब गैस बंद कर दें और इस मसाले को पूरी तरह ठंडा होने दें.
- मसाला ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें. साथ ही भुनी हुई मूंगफली भी डाल दें. थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे एकदम स्मूथ पेस्ट की तरह पीस लें.
- पिसी हुई चटनी को एक सर्विंग बाउल में निकालें. इसमें लगभग 1 कप पानी मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि चटनी न ज्यादा गाढ़ी रहे और न ज्यादा पतली.
- एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. तेल गर्म होते ही इसमें 1 छोटा चम्मच राई और 1 छोटा चम्मच उड़द दाल डालें.
- अब इसमें 1 सूखी लाल मिर्च, 7-8 कढ़ी पत्ते और ¼ छोटा चम्मच हींग डालें. जैसे ही कढ़ी पत्ता और राई चटकने लगें, इस गरमा-गरम तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें.
- आपकी साउथ इंडियन स्टाइल स्पेशल पल्ली चटनी बनकर बिल्कुल तैयार है! इसे इडली, डोसा या गरमा-गरम पराठे के साथ सर्व करें.
ये भी पढ़ें- एक कटोरी फाणु, ढेर सारा न्यूट्रिशन, जानिए क्यों खास है यह पहाड़ी रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Palli, South Indian Chutney Recipe, South Indian Dish, Moongfali Khane Ke Fayde