विज्ञापन

सब्जी न हो तो भी चलेगा काम, नोट करें राजस्थानी लहसुन की चटनी की वायरल रेसिपी

राजस्थान की मशहूर लहसुन की चटनी अपने तीखे स्वाद और देसी फ्लेवर के लिए जानी जाती है. छाछ में भिगोई हुई कश्मीरी मिर्च, ढेर सारा लहसुन और खास मसालों से तैयार यह चटनी दाल-रोटी, परांठे और दाल-बाटी का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. जानिए इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.

सब्जी न हो तो भी चलेगा काम, नोट करें राजस्थानी लहसुन की चटनी की वायरल रेसिपी
राजस्थानी लहसुन की चटनी
NDTV

जितना राजस्थान खूबसूरत है, उतना ही स्वादिष्ट वहां का खाना भी है. जब भी बात तीखे स्वाद और देसी तड़के की आती है, तो राजस्थान की मशहूर लहसुन की चटनी का नाम सबसे पहले लिया जाता है. क्या आपने कभी इस चटनी को टेस्ट किया है? चाहे दाल-रोटी हो या पराठा, यह चटनी हर चीज़ का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है.

आजकल फूड लवर्स पारंपरिक रेसिपीज़ को फिर से अपनाने लगे हैं. यही कारण है कि राजस्थानी लहसुन की चटनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. अगर आप भी इस रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई रेसिपी जरूर पढ़ें.

यहां देखिए वीडियो...

सामग्री

  • कश्मीरी सूखी लाल मिर्च (15 से 20)
  • छाछ (1 कप)
  • लहसुन की कलियां (20 से 25)
  • जीरा (1 छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • तेल (2 बड़े चम्मच)
  • हरा धनिया (2 बड़े चम्मच, बारीक कटा हुआ)

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले कश्मीरी लाल मिर्च को धो लें.
  2. इन्हें एक बाउल में डालकर छाछ में पूरी रात भिगोकर रखें, इससे मिर्च नरम हो जाएगी और उसका रंग भी अच्छी तरह निकलकर आएगा.
  3. अगले दिन भीगी हुई मिर्चों को लहसुन, जीरा और नमक के साथ मिक्सर में डालें.
  4. इसे पूरी तरह महीन नहीं, बल्कि थोड़ा दरदरा पीसें.
  5. एक पैन में तेल गर्म करें.
  6. तैयार मिश्रण डालकर मीडियम आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकाएं.
  7. लगातार चलाते रहें ताकि मसाला जले नहीं.
  8. जब तेल हल्का अलग दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें.
  9. ऊपर से ताजा कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.

किन चीजों के साथ खाएं?

  • बाजरे की रोटी
  • दाल-बाटी
  • पराठा
  • मिस्सी रोटी
  • दाल-चावल

इसे भी पढ़ें: क्या आप हेल्दी नाश्ता ढूंढ रहे हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने ओट्स से बेहतर 6 इंडियन फूड्स बताए, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthani Lehsun Chutney, Garlic Chutney Recipe, Lahsun Ki Chutney, Rajasthan Famous Food, Spicy Chutney
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com