विज्ञापन

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के टिफिन में बनाएं टेस्टी सूजी-दही के अप्पे, नोट करें रेसिपी

Kid's Lunchbox Recipe: सूजी और दही का ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन इसे बच्चों का फेवरेट बना देता है. तो चलिए जानते हैं दही और सूजी की इस आसान और टेस्टी रेसिपी के बारे में.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के टिफिन में बनाएं टेस्टी सूजी-दही के अप्पे, नोट करें रेसिपी
Kid's Lunchbox Recipe: लंच में बनाएं टेस्टी अप्पे.

Kid's Lunchbox Recipe: अगर आप भी सुबह की भागदौड़ के बीच अपने बच्चे के लिए कुछ टेस्टी, हेल्दी और फटाफट बनाना चाहते हैं तो आप उनके लिए बना सकते हैं दही-सूजी के अप्पे. इसको आप कई सारी सब्जियों के साथ बना सकते हैं. इस डिश की खास बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और ये हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है. सूजी और दही का ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन इसे बच्चों का फेवरेट बना देता है. तो चलिए जानते हैं दही और सूजी की इस आसान और टेस्टी रेसिपी के बारे में.

सूजी-दही अप्पे बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • दही – आधा कप
  • पानी – एक चौथाई कप या फिर जरूरत के अनुसार
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
  • कटी हुई हरी धनिया – 2 बड़े चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – 1 छोटा चम्मच अप्पे पैन के लिए

सूजी-दही अप्पे बनाने की रेसिपी

अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें. मिक्स करने के बाद इसे 15-20 मिनट के लिए रेस्ट होने को रख दें ऐसा करने से सूजी अच्छे से फूल जाएगी और सॉफ्ट हो जाएगा. इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. आप इसमें पानी मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी को अप्पे बनाने के लिए बना लें. 

ये भी पढ़ें: Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं टेस्टी सरसों साग का चीला, नोट करें रेसिपी

अब अप्पे पैन को ग्रीस करिए और बैटर में बेकिंग सोडा डालें और इसको हल्के हाथ से मिलाएं. अब अप्पे पैन को मीडियम आंच पर गर्म करें और हर सांचे में थोड़ा सा बैटर डालें. इसके बाद ढक्कन बंद करके 5 से 7 मिनट तक पकाएं. जब एक साइड हल्की ब्राउन होने लगे तब अप्पे को पलटकर दूसरी साइड भी ब्राउन होने तक पकाएं. इसके बाज इसे पैन से निकालें और चटनी के साथ पैक कर दें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Lunchbox Recipe, Dahi Suji Appe, Appe Recipe, Dahi Suji Appe Recipe, South Indian Dish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com