विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: पीसकर नहीं छौंक कर बनाएं चटाकेदार अमरूद की चटनी, नोट करें रेसिपी

क्या आप भी चटनी खाने के शौकीन हैं, लेकिन वही, आम की चटनी, टमाटर की चटनी, लहसुन की चटनी खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें तड़के वाली अमरूद की चटपटी चटनी.

आज क्या बनाऊं: पीसकर नहीं छौंक कर बनाएं चटाकेदार अमरूद की चटनी, नोट करें रेसिपी
कैसे बनाएं अमरूद की चटनी.
NDTV

अमरूद का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. ताजे, मीठे और खुशबूदार अमरूद का स्वाद ही अलग होता है. आमतौर पर आपने अमरूद की पीसी हुई चटनी खाई होगी, लेकिन क्या कभी छौंक लगी चटनी ट्राई की है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. इस चटनी को मिक्सी या सिलबट्टे में पीसकर नहीं बनाया जाता है. इसे छौंक लगाकर तैयार किया जाता है. 

सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने अमरूद की एक बेहद शानदार और मुंह में पानी ला देने वाली चटनी रेसिपी शेयर की. यह चटनी स्वाद में इतनी लाजवाब है कि यह आपके सादे से सादे खाने का स्वाद भी दोगुना कर देगी.

आमतौर पर हम सब धनिया, पुदीना या टमाटर की चटनी तो रोज ही खाते हैं, लेकिन अमरूद की चटनी का स्वाद एकदम हटकर और अनोखा होता है. इसमें अमरूद की हल्की मिठास, खट्टापन और हरी मिर्च का तीखापन मिलकर एक ऐसा फ्यूजन तैयार करते हैं, जो हर किसी को दीवाना बना दे. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह सिर्फ कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं शेफ रणवीर बरार की इस स्पेशल अमरूद की चटनी को बनाने का पूरा तरीका.  

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं अमरूद की चटपटी चटनी. (Image @cocos_chatkara

कैसे बनाएं अमरूद की चटनी- (How To Make Guava Chutney)

सामग्री-

  • पके हुए या हल्के कच्चे अमरूद 
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च 
  • कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • सौंफ
  • फ्रेश हरा पुदीना
  • नमक
  • थोड़ा सा सिरका
  • आम पापड़
  • शक्कर 

 विधि:

  1. सबसे पहले अमरूद को पानी से अच्छे से धो लें और कपड़े से पोंछ लें.
  2. इसके बाद अमरूद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उसके बीच वाले हिस्से को काटकर पूरी तरह अलग कर दें. याद रखें, चटनी में बीज बिल्कुल नहीं होने चाहिए.
  3. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें इसमें अदरक, सौंफ, अमरूद के टुकड़े, हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  4. अब नमक, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ी सी शक्कर, सिरका, आम पापड़ डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. 
  5. चटनी बनकर तैयार है इसे पुदीने के पत्ते से गार्निश कर सर्व करें.

ये भी पढ़ें- 15 मिनट में बिना फर्मेंटेशन के बनाएं मिक्स दाल का हाई-प्रोटीन डोसा, वजन कम करने और एनर्जी बढ़ाने में है मददगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrood Ki Chutney Kaise Banaye, Amrood Ki Chutney Khane Ke Fayde, Amrood Ki Chutney, Guava Chutney
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com