Pahadi Dish Phanu: वेजिटेरियन लोगों को अक्सर प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए चने खाने की सलाह दी जाती है. क्योंकि चने को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. लेकिन रोज-रोज उबले चने या एक जैसी सब्जी खाकर हर कोई बोर हो जाता है. अगर आप भी प्रोटीन की कमी को दूर करने के साथ-साथ कुछ स्वादिष्ट और नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं.
आज हम आपको एक ऐसी खास डिश के बारे में बता रहे हैं, जो पहाड़ों से आई है. जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की स्पेशल और पारंपरिक डिश फाणु (Phanu) की. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर सकते हैं.
पहाड़ों में क्यों इतनी फेमस है यह डिश?
उत्तराखंड का काला चना फाणु अपने पारंपरिक स्वाद, बेहतरीन पौष्टिकता और पहाड़ों की संस्कृति का एक बड़ा प्रतीक है. यह डिश मुख्य रूप से गहत (कुलथी) या काले चने को पीसकर बनाई जाती है. क्योंकि यह डाइजेशन यानी पाचन क्रिया के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है. वहां के लोग इसे गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ खाते हैं.

कैसे बनाएं काले चने का फाणु.
कैसे बनाएं काला चना फाणु- (How To Make Kala Chana Phanu)
एक ग्राइंडर जार में 1 कप भीगे हुए भूरे चने डालें
थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
एक ओखली में 1 छोटा चम्मच जीरा डालें.
1 बड़ा चम्मच धनिया डालें.
3 सूखी लाल मिर्च डालें.
8-10 लहसुन की कलियां डालें. एक 1 अदरक डालें.
½ कप ताजा हरा धनिया डालकर पेस्ट बना लें.
एक ओखली में ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालें.
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें.
1 छोटा चम्मच हरा धनिया पाउडर डालें.
½ छोटा चम्मच गरम मसाला डालें.
थोड़ा पानी डालकर मसाला पेस्ट तैयार है.
एक पैन में सरसों का तेल डालें.
1 छोटा चम्मच सरसों डालें. 1 छोटा चम्मच जीरा डालें.
1 कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं.
1 कटा हुआ टमाटर नमक डालकर टमाटर के नरम और गलने तक पकाएं.
2 हरी मिर्च चीरकर डालें. पिसा हुआ मसाला पेस्ट डालें.
पिसे हुए काले चने का पेस्ट डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
1 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अच्छी तरह मिलाने के बाद 2 कप पानी डालकर 10 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं.
मुट्ठी भर ताज़ा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं और आनंद लें!
ये भी पढ़ें- रात की बची रोटी फेंकने की गलती न करें, 3 मिनट में बनाएं ये टेस्टी नाश्ते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं