विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2016

अच्छी याददाश्त के लिए करें एरोबिक्स...

अच्छी याददाश्त के लिए करें एरोबिक्स...
लंदन: कहते हैं कि सुबह में उठकर व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा होता है। क्या आप जानते हैं कि एरोबिक व्यायाम करने से मेमोरी लॉस और सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों के शिकार लोगों की याददाश्त में सुधार होता है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। सिजोफ्रेनिया जैसी दीर्घकालिक मानसिक समस्या का आमतौर पर दवाइयों से इलाज किया जाता है। लेकिन इससे याददाश्त में बहुत ज़्यादा सुधार नहीं होता है।

प्रमुख शोधार्थी ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के जोसेफ फिर्थ का कहना है कि “सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारी में याददाश्त का कमजोर पड़ना इस बीमारी का एक पहलू है। इसके कारण लोगों का निजी और सामाजिक जीवन काफी ज़्यादा प्रभावित हो जाता है”। शोध के निष्कर्षों से पता चला है कि 12 हफ्तों तक एरोबिक व्यायाम करने से मरीज की याददाश्त काफी सुधरती है। साथ ही वह एक समय में अधिक चीजों को भी याद कर पाता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि इस शोध से यह भी पता चला कि जिन मरीजों ने ज़्यादा से ज़्यादा एरोबिक कसरत की थी, उनकी याददाश्त पर उतना ही अच्छा प्रभाव पड़ा है। फिर्थ आगे कहते हैं कि “इस शोध में सिजोफ्रेनिया के मरीजों के इलाज में शारीरिक व्यायाम के असर का बड़े पैमाने पर पहली बार सबूत मिला है”। इस बीमारी की शुरुआत में ही अगर कसरत शुरू कर दी जाती है तो यह दीर्घकालिक रूप से याददाश्त खोने जैसे दुष्प्रभाव से बचा सकता है। साथ ही मरीज जल्दी स्वस्थ भी होता है।

यह शोध हाल ही में ‘सिजोफ्रेनिया बुलेटिन’ में प्रकाशित हुआ है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aerobics, Exercise, Memory, याददाश्त, एक्सरसाइज़, एरोबिक्स
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com