विज्ञापन

कुछ भी खाते ही फूल जाता है पेट? आज ही इन फूड्स से बना लें दूरी, मिल सकती है राहत

ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. कुछ तरह के फूड्स से दूर रहकर भी ब्लोटिंग से बचा जा सकता है.

कुछ भी खाते ही फूल जाता है पेट? आज ही इन फूड्स से बना लें दूरी, मिल सकती है राहत
ब्लोटिंग से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय. ( Image NDTV)

कुछ भी खाते ही अचानक से पेट टाइट लगने लगता है और फूल सा जाता है, इस समस्या को ब्लोटिंग कहते हैं. कुछ लोगों को ब्लोटिंग (Bloating)  की समस्या बहुत ज्यादा होती है. ब्लोटिंग कभी-कभी कुछ बड़ी बीमारियों का संकेत हो सकती है. लेकिन अक्सर से पाचन से जुड़ी दिक्कतों की वजह से होती है. जब खाया हुआ खाना पेट में जाकर अच्छे से पचता नहीं तो ब्लोटिंग होती है. कुछ फूड्स को लेकर कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है, जिससे वजह से ब्लोटिंग होती है. फूड जब ठीक से पचता नहीं तो छोटी आंत या कोलन में गैस बनने लगती है. ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. कुछ तरह के फूड्स से दूर रहकर भी ब्लोटिंग से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं कि किस फूड्स से दूर रहकर आप ब्लोटिंग से बच सकते हैं.

ब्लोटिंग से बचने के लिए इन चीजों से बना लें दूरी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

हाई फाइबर वाले फूड्स

आमतौर पर फल और सब्जियों जैसे हाई फाइबर वाले फूड्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन इनसे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. इससे बचने के लिए ऐसे फूड्स को एक बार में बहुत ज्यादा इनटेक से बचना चाहिए.

कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट

कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट भी ब्लोटिंग का कारण होते हैं. इन्हें खाते ही कोलन में मौजूद बैक्टीरिया के कारण ये फर्मेंट होने लगते हैं जिससे गैस बनती है जो ब्लोटिंग का कारण बन जाती है.

क्या न खाएं

ब्लोटिंग से बचने के लिए कुछ फूड्स से दूर ही रहना चाहिए. इनमें कुछ सब्जियां जैसे फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकली शामिल हैं.  

फलों में सेब से ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. बीन्‍स से ब्लोटिंग की समस्या होती है. खासकर महिलाओं को ब्लोटिंग का समाना करना पड़ता है. बीन्‍स की जगह हल्के रंगों के दालों को  का उपयोग करना चाहिए और इन्हें बनाने के लिए पानी में भिगोकर रखने से ब्लोटिंग से बचा जा सकता है. 

दालों में मिलने वाले पचाने में मुश्किल शुगर के कारण ब्लोटिंग बढ़ती है. दाल को पकाने से पहले कुछ देर पानी में भिगोकर रखने से ब्लोटिंग से बचने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: रात में 2-3 बार पेशाब के लिए उठते हैं? जानिए कब हो सकती है चिंता की बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stomach Bloating, Bloating Problem, Bloating Home Remedies In Hindi, Bloating Causes And Cure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com