विज्ञापन

खाने के बाद पेट में गैस बनती है? एक्सपर्ट से जानिए अपच दूर करने के लिए क्या करें

बहुत से लोगों को खाना खाने के बाद पेट भारी-भारी लगता है और अक्सर इसे नॉर्मल मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये पाचन तंत्र के कमजोर कर सकता है. यहां जानिए खाने के बाद पेट में गैस बनती है तो क्या करें?

खाने के बाद पेट में गैस बनती है? एक्सपर्ट से जानिए अपच दूर करने के लिए क्या करें
पेट में गैस कैसे दूर करें?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान, तनाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ गई है. आज के समय में गैस, कब्ज, एसिडिटी, अपच और पेट फूलना जैसी परेशानियां अब बहुत आम हो गई हैं. बहुत से लोगों को खाना खाने के बाद पेट भारी-भारी लगता है. हालांकि, अक्सर लोग इसे नॉर्मल मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये पाचन तंत्र के कमजोर कर सकता है. हार्वर्ड से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने पेट को हेल्दी रखने के लिए कुछ आसान तरीके बताए हैं. डॉ. सेठी के अनुसार, खानपान में छोटे-छोटे बदलाव पेट को हल्का, आरामदायक और हेल्दी रखता है. कुछ फूड्स का सेवन करने से नेचुरल तरीके से पाचन क्रिया बेहतर होती है. चलिए आपको बताते हैं गैस और भारीपन की समस्या को कैसे दूर करें.

पपीता

पपीता पेट के लिए सबसे फायदेमंद होता है. इसमें पपेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो खाना पचाने के लिए अच्छा होता है. खाने के बाद थोड़ी मात्रा में पपीता खाने से पेट हल्का महसूस हो सकता है. नियमित रूप से पपीता खाने से कब्ज और पेट फूलने की समस्या भी कम होती है. ये पाचन क्रिया को सुचारू रखता है और आपकी आंतें हल्की महसूस होती हैं. कुछ रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से पपीता खाते हैं, उन्हें कब्ज और पेट फूलने की समस्या काफी कम होती है.

pet ki gas kaise theek karen

pet ki gas kaise theek karen

सौंफ

आप जब भी की होटल या ढाबे पर खाना खाते हैं तो आपको वहां खाने के बाद सौंफ खाने के लिए जरूर मिल जाएगी. खाना खाने के बाद सौंफ खाना एक पुरानी परंपरा है. सौंफ पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करती है और पेट में बनी गैस को बाहर निकालने में मदद करती है. इसके सेवन से पेट में भारीपन कम होता है. ऐसे रोजाना खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ जरूर खानी चाहिए.

खीरा

खीरा पानी से भरपूर होता है और ये शरीर को हाइड्रेट रखता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से एक्स्ट्रा नमक और टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं. खीरा खाने से सूजन और पेट फूलने की समस्या कम हो सकती है. रोजाना सलाद में खीरा खाना पाचन तंत्र अच्छा होता है.

इसके अलावा पेट को हेल्दी रखने के लिए आपको रोज कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करना होगा. जैसे टाइम पर खाना खाएं, अच्छी मात्रा में पानी पिएं और बहुत ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें. इसके अलावा खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाएं और फिजिकल एक्टिविटी करें.

यह भी पढ़ें:- नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए नाभि पूरण के फायदे और इसे कैसे करें

 यह भी पढ़ें:- दिवाली के बाद अचानक बढ़ा वजन? डाइटिशियन से जानिए वजन कैसे करें कंट्रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bloating, Stomach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com