विज्ञापन

Egg Benefits In Summer: गर्मियों में अंडे खाने के 7 जबरदस्त फायदे, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Benefits Of Eating Eggs In Summers: गर्मी का मौसम आते ही अक्सर लोग अंडे से दूरी बना लेते हैं. कई लोगों को लगता है कि अंडा शरीर में गर्मी बढ़ाता है और इससे परेशानी हो सकती है. लेकिन, अगर सही मात्रा और सही तरीके से अंडे का सेवन किया जाए तो यह गर्मियों में भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.

Egg Benefits In Summer: गर्मियों में अंडे खाने के 7 जबरदस्त फायदे, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Benefits Of Eating Eggs In Summers
Pexels

Benefits Of Eating Eggs In Summers: गर्मी का मौसम आते ही अक्सर लोग अंडे से दूरी बना लेते हैं. कई लोगों को लगता है कि अंडा शरीर में गर्मी बढ़ाता है और इससे परेशानी हो सकती है. लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है. अगर सही मात्रा और सही तरीके से अंडे का सेवन किया जाए तो यह गर्मियों में भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. अंडा एक ऐसा सुपरफूड है जिसमें प्रोटीन (Protein), विटामिन और जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह शरीर को ताकत देता है और दिनभर एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है.

गर्मियों में अंडा खाने से शरीर को मिलते हैं ये 7 फायदे- (7 benefits Of Eating Eggs In Summers)

1. शरीर को लगातार देता है एनर्जी

अंडे में हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है जो धीरे धीरे पचता है. इससे शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा (Energy) मिलती है. गर्मी में जल्दी थकान होती है, ऐसे में अंडा खाने से कमजोरी कम होती है.

2. मसल्स को बनाता है मजबूत 

जो लोग फिटनेस पर ध्यान देते हैं उनके लिए अंडा बहुत जरूरी माना जाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स को रिपेयर और मजबूत बनाने में मदद करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. दिमाग को रखता है तेज

अंडे में कोलीन नाम का पोषक तत्व पाया जाता है जो दिमाग के लिए फायदेमंद होता है. यह याददाश्त बढ़ाने और फोकस सुधारने में मदद करता है.

यह भी पढ़े: Late Night Cravings: 15 मिनट में तैयार करें ये 5 टेस्टी और हेल्दी मील, नहीं पड़ेगी जंक फूड की जरूरत

4. आंखों की सेहत के लिए अच्छा

अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये आंखों को नुकसान से बचाते हैं और रोशनी को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.

5. वजन कंट्रोल करने में मददगार

अंडा खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इससे बार बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है. यह वजन घटाने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है.

6. स्किन और बालों को बनाता है हेल्दी

अंडे में मौजूद बायोटिन और प्रोटीन स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. गर्मी में होने वाले डैमेज को भी यह कम करता है.

7. इम्युनिटी को करता है मजबूत

अंडे में विटामिन D और B12 पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. इससे संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है.

इन बातों का रखें ध्यान 

गर्मी में अंडा हमेशा उबालकर या हल्का पका हुआ ही खाएं. बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचें और दिनभर पर्याप्त पानी पिएं.

अगर आप संतुलित मात्रा में अंडे का सेवन करते हैं तो यह गर्मियों में भी आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com