पश्चिम बंगाल में इस बार भीषण चुनाव हुआ. गर्मी के मौसम में चुनावी सभाओं प्रचंड गर्मी नजर आई तो कोलकाता से लेकर बंगाल के दूर-दराज के गांवों में जनता भी दो खेमों में साफ बंटी नजर आई. चुनाव समाप्त हुआ तो आज Today's Chanakya ने बंगाल चुनाव का Exit Poll जारी किया. सर्वे के अनुसार, बीजेपी इस बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाती दिख रही है. हालांकि, ये अनुमान है. असली नतीजे 4 मई को आएंगे.
पहले जान लीजिए आंकड़े
| पार्टी | वोट प्रतिशत | सीटों का अनुमान |
| बीजेपी | 48 फीसदी +-3% | 192 +-11 सीटें |
| टीएमसी + | 38 फीसदी +-3% | 100 +-11 सीटें |
| अन्य | 14 फीसदी +-3% | 2+-2 सीटें |
बीजेपी को कम से कम 181 सीटें
सर्वे की मानें तो बीजेपी को बंगाल चुनाव 2026 में 48 फीसदी वोट तक मिल सकते हैं. इसमें 3 प्रतिशत ज्यादा या कम हो सकता है. मतलब बीजेपी को ज्यादा से ज्यादा 51 फीसदी वोट और कम से कम 45 फीसदी वोट तक मिल सकते हैं. इसी तरह बीजेपी को 192 सीटें मिल सकती हैं. इसमें 11 सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं. मतलब बीजेपी को ज्यादा से ज्यादा 203 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कम से कम 181 सीटें मिल सकती हैं.

टीएमसी प्लस को कम से कम 89 सीटें
वहीं सर्वे के अनुसार, ममता बनर्जी के पार्टी टीएमसी और उसके सहयोगी दलों को इस विधानसभा चुनाव में तगड़ा झटका लगता दिख रहा है. टीएमसी प्लस को कुल 38 फीसदी वोट मिल रहे हैं. मतलब टीएमसी और उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली पार्टियों को ज्यादा से ज्यादा 41 फीसदी और कम से कम से 35 फीसदी वोट मिल सकते हैं. सीटों की बात करें तो टीएमसी प्लस को 100 सीट मिलती दिख रही है. सर्वे के अनुसार इसमें 11 सीटों की बढ़ोतरी या कम हो सकते हैं. मतलब ज्यादा से ज्यादा 111 सीटें या कम से कम 89 सीटें आ सकती हैं. अन्य में कांग्रेस और लेफ्ट के साथ ही निर्दलीय हैं. ये सब मिलकर ज्यादा से ज्यादा 4 या हो सकता है एक भी सीट नहीं जीत पाएं. अब सवाल उठता है कि आखिर बीजेपी को इतनी संख्या में कौन वोट कर रहा है. तो सर्वे में इसे भी बताया गया है.
| वर्ग | बीजेपी | टीएमसी प्लस |
| मुस्लिम | 8 फीसदी+-3% | 71 फीसदी+-3% |
| एससी | 67 फीसदी+-3% | 22 फीसदी +-3% |
| ओबीसी | 61 फीसदी+-3% | 27 फीसदी+-3% |
| एसटी | 53 फीसदी+-3% | 40 फीसदी+-3% |
मुसलमानों ने बीजेपी से नहीं रखा बैर
तो अगर इन आंकड़ों को समझने की कोशिश करें तो मुसलमानों ने ममता बनर्जी की झोली तो भरी है, लेकिन बीजेपी से दुश्मनी भी नहीं दिखाई है. ममता बनर्जी की पार्टी को मुस्लिम मत 71 फीसदी मिले हैं. ये ज्यादा से ज्यादा 74 फीसदी हो सकते हैं या कम से कम 68 फीसदी हो सकते हैं. वहीं बीजेपी को 8 फीसदी मुसलमानों ने वोट किया हो सकता है. ये ज्यादा से ज्यादा 11 फीसदी और कम से कम 5 फीसदी तक हो सकता है. किसी भी स्थिति में ये बीजेपी के लिए फायदे का सौदा ही है.
एससी वोटों ने बीजेपी की भरी झोली
एससी वोट सीधे-सीधे बीजेपी की ओर जाता दिख रहा है. बीजेपी को 67 फीसदी वोट मिल रहे हैं. ये ज्यादा से ज्यादा 70 फीसदी तक हो सकता है, वहीं कम से कम 64 फीसदी तक एससी वोट बीजेपी की झोली में गए हो सकते हैं. ममता बनर्जी की पार्टी से एससी वोट नाराज दिखे. उन्हें महज 22 फीसदी एससी वोट मिलते दिख रहे हैं, जो ज्यादा से ज्यादा 25 फीसदी और कम से कम 19 फीसदी हो सकता है.

ओबीसी वोट भी बीजेपी के साथ नजर आए
ओबीसी वोट भी बीजेपी के पक्ष में झुका दिख रहा है. बीजेपी को कुल 61 फीसदी ओबीसी वोट मिल सकते हैं, जो ज्यादा से ज्यादा 64 फीसदी तक हो सकते हैं और कम से कम 58 फीसदी हो सकते हैं. वहीं टीएमसी को महज 27 फीसदी ओबीसी वोट मिल सकते हैं, जो ज्यादा से ज्यादा 30 फीसदी और कम से कम 24 फीसदी तक हो सकता है.
एसटी वोटों ने ममता की रखी लाज
एसटी वोटों का रुझान भी बीजेपी के साथ दिख रहा है. हालांकि, टीएमसी के साथ भी उसका जुड़ाव दिख रहा है. बीजेपी को 53 फीसदी एसटी वोट मिलते दिख रहे हैं, जो ज्यादा से ज्यादा 56 फीसदी और कम से कम 50 फीसदी तक हो सकता है. वहीं टीएमसी प्लस को 40 फीसदी तक वोट मिल सकते हैं, जो ज्यादा से ज्यादा 43 फीसदी और कम से कम 37 फीसदी तक हो सकता है.
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 सीट है. मतलब बीजेपी बहुमत से सरकार बना सकती है.
ये भी पढ़ें-
बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी... चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं