विज्ञापन

रसमलाई भी लगेगी फीकी! बिहार की फेमस 'दूध बगिया' का है ऐसा स्वाद, 1 चम्मच खाते ही मन हो जाएगा खुश 

बिहार की कई ऐसी डिशेज हैं, जिसका शायद ही आपने कभी नाम सुना हो. इसमें दूध बगिया भी शामिल है. जी हां, दूध बगिया, जिसका स्वाद कई शाही मिठाईयों को टक्कर दे सकता है. यहां जानते हैं रेसिपी-

रसमलाई भी लगेगी फीकी! बिहार की फेमस 'दूध बगिया' का है ऐसा स्वाद, 1 चम्मच खाते ही मन हो जाएगा खुश 
Doodh Bagiya Recipe : दूध बगिया कैसे बनाया जाता है?

बिहार के मिथिलांचल की पारंपरिक मिठाइयों में दूध बगिया का अपना एक अलग ही स्थान है. इस स्पेशल डिश को सर्दियों में खासतौर पर तैयार किया जाता है. चावल के आटे से बनी छोटी-छोटी बगिया जब गाढ़े दूध में पकती हैं, तो इसका स्वाद किसी भी शाही मिठाई को टक्कर दे सकता है. इस रेसिपी की सबसे अलग बात ये है कि आप घर में रखी बहुत ही कम चीजों से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसे त्योहारों से लेकर खास अवसरों तक घरों में बड़े चाव से बनाई जाती है. मिथिला की इस स्पेशल रेसिपी को यूट्यूब चैनल Mithila Bihari Khana & Vlogs पर शेयर की गई है. यहां जानते हैं पूरी रेसिपी-

वीडियो में देखें पूरी रेसिपी...

दूध बगिया कैसे बनाएं?

जरूरी सामग्री

चावल का आटा - आधा कप 
पानी - 1 कप 
चीनी- 1 बड़ा चम्मच 
चीनी - 1/4 कप 
दूध - आधा लीटर फुल क्रीम 
पानी - आधा कप 
काजू, बादाम और नारियल (बारीक कटे हुए)
इलायची पाउडर

विधि

दूध बगिया बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पानी उबाल लें. अब चावल के आटे में एक बड़ा चम्मच चीनी मिलाएं. उबलते हुए पानी को थोड़ा-थोड़ा डालते हुए आटे को अच्छी तरह मिक्स करें. जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तब इसे हाथों से नरम आटे की तरह गूंद लें. 

तैयार आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. अब हर लोई को लंबा रोल करें और दोनों सिरों को हल्का दबाते हुए बीच में दो उंगलियों से प्रेस करें. इससे बगिया का पारंपरिक आकार तैयार हो जाएगा. इसी तरह सारे आटे की बगिया बनाकर तैयार कर लें.

एक पैन में आधा लीटर फुल क्रीम दूध और आधा कप पानी डालकर उबाल लें. जब दूध अच्छी तरह उबलने लगे, तब उसमें एक-एक करके सभी तैयार बगिया डाल दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि बगिया नीचे चिपके नहीं.

करीब 7 से 8 मिनट बाद जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे और बगिया ऊपर तैरने लगे, तब इसमें 1/4 कप चीनी डाल दें. साथ ही काजू, बादाम, नारियल और इलायची भी मिला दें. थोड़े से ड्राई फ्रूट्स गार्निशिंग के लिए बचाकर रखें.

करीब 10 से 12 मिनट तक पकाने के बाद दूध में अच्छा गाढ़ापन आ जाएगा. इसके बाद गैस बंद कर दें. ऊपर से बचाए हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें. आपकी स्वादिष्ट और पारंपरिक मिथिलांचली दूध बगिया तैयार है.

ये भी पढ़ें - बिहार का ये है स्पेशल लड्डू! छठ पूजा का ये है खास प्रसाद, चावल के आटे और गुड़ से ऐसे होता है तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihari Sweets, Food, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com