विज्ञापन

IRCTC ने जारी की 14 अनऑथराइज फूड वेबसाइट्स की लिस्ट, कहा- गलती से भी न करें खाना ऑर्डर, देखें ऑथराइज सूची

IRCTC ने 14 अनऑथराइज्ड फूड डिलीवरी वेबसाइट्स की सूची जारी की है और यात्रियों को इनसे दूर रहने की सलाह दी है. इसके साथ IRCTC ने ऑथराइज्ड फूड एग्रीगेटर्स की लिस्ट भी जारी की है.

IRCTC ने जारी की 14 अनऑथराइज फूड वेबसाइट्स की लिस्ट, कहा- गलती से भी न करें खाना ऑर्डर, देखें ऑथराइज सूची
IRCTC released list unauthorized food websites
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • IRCTC ने 14 अनऑथराइड फूड वेबसाइट की लिस्ट जारी की है.
  • IRCTC ने चेतावनी दी है कि आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है.
  • IRCTC ने ऑथराइज फूड पार्टनर की भी लिस्ट जारी की है.

ट्रेन से लंबी यात्रा के दौरान अपनी सीट पर ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाले यात्रियों के लिए IRCTC ने चेतावनी जारी की है. कई यात्री सफर के दौरान खाना मंगाने के लिए विभिन्न वेबसाइट्स और ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ अनऑथराइज्ड प्लेटफॉर्म यात्रियों की सेहत, प्राइवेसी और पैसों के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने 14 अनऑथराइज्ड फूड डिलीवरी वेबसाइट्स की सूची जारी की है और यात्रियों को इनसे दूर रहने की सलाह दी है.

IRCTC के मुताबिक, कई अनऑथराइज्ड प्लेटफॉर्म ऐसे रेस्टोरेंट से खाना मंगाते हैं जिनके पास जरूरी फूड लाइसेंस या FSSAI के नियमों का पालन करने का रिकॉर्ड नहीं होता है. इन जगहों पर साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता और खाना बनाने और पहुंचाने वाले कर्मचारियों की जरूरी मेडिकल जांच भी नहीं होती, जिससे यात्रियों की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है.

धोखाधड़ी का खतरा

IRCTC ने बताया कि इन फर्जी या अनऑथराइज्ड वेबसाइट्स पर पेमेंट करते समय या अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करते समय बैंक खातों की डिटेल, PNR नंबर और ईमेल जैसी संवेदनशील जानकारियां लीक होने का खतरा रहता है, जिससे साइबर ठगी हो सकती है. इसके अलावा कई बार ऑर्डर करने के कई मामलों में खाना तय समय पर या तो पहुंचता ही नहीं है या ऑर्डर रद्द हो जाता है. ऐसे में उचित कस्टमर सपोर्ट न मिलने के कारण यात्रियों के पैसे डूब जाते हैं और रिफंड पाने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती है.

IRCTC ने जारी की 14 अनऑथराइज्ड वेबसाइट्स की लिस्ट

RAILRESTRO.COM

RAILRESTRO.IN

RAILMITRA.COM

TRAVELKHANA.COM

TRAINSCAFE.COM

DIBRAIL.COM

RAILFOOD.NET

TRAVELERFOOD.COM

FOODONTRACK.IN

ECATERING.APP

KHANAONLINE.IN

TRAINWAY.IN

RAILMEAL.COM

TRAINMENU.COM

यह सूची कुछ प्रमुख अनऑथराइज्ड ऑपरेटरों की है, इसलिए किसी भी अज्ञात या गैर-आधिकारिक वेबसाइट से खाना ऑर्डर करने से हमेशा बचें.

ट्रेन में खाना कहां से करें ऑर्डर

यात्री IRCTC ई-कैटरिंग वेबसाइट ecatering.irctc.co.in के जरिए PNR नंबर डालकर खाना बुक कर सकते हैं. इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से IRCTC का आधिकारिक 'फूड ऑन ट्रैक' मोबाइल ऐप डाउनलोड करके आर्डर कर सकते हैं. आप चाहें तो सीधे IRCTC की ई-कैटरिंग सेवा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1323 पर कॉल करके भी अपनी सीट पर खाना मंगवा सकते हैं.

IRCTC ने ऑथराइज्ड फूड एग्रीगेटर्स की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें कहा है कि यात्री Zomato, Swiggy, Zoop, RailYatri, RailRecipe जैसे IRCTC द्वारा स्वीकृत और अधिकृत पार्टनर्स से ही खाना बुक करें.

यह भी पढ़ें | क्या आपका कंफर्म ट्रेन टिकट किसी दूसरे को ट्रांसफर हो सकता है? जानें रेलवे के नियम, प्रक्रिया और समय सीमा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC, IRCTC Food, IRCTC Food Order, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com