विज्ञापन

देव दिवाली पर कब जलाएं दीपक? जानें शुभ मुहूर्त, दीपदान का सही समय और धार्मिक महत्व

देव दिवाली 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का विशेष महत्व है. जानिए दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त, घर में कहां जलाएं दीपक, कितने दीपक जलाना शुभ है और इस पर्व का धार्मिक महत्व.

देव दिवाली पर कब जलाएं दीपक? जानें शुभ मुहूर्त, दीपदान का सही समय और धार्मिक महत्व
देव दिवाली 2026 पर दीपदान का शुभ मुहूर्त
ndtv

हिंदू धर्म में देव दिवाली का विशेष महत्व माना जाता है. हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था. इस खुशी में देवी-देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था. तभी से कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाने और दीपदान करने की परंपरा चली आ रही है. इस साल देव दिवाली 24 नवंबर को मनाई जाएगी. ऐसे में अगर आप भी इस दिन घर या किसी पवित्र नदी के घाट पर दीपदान करने वाले हैं, तो शुभ मुहूर्त और दीपक जलाने का सही समय जान लीजिए.

देव दिवाली 2026 पर दीपदान का शुभ मुहूर्त

जानकारी के अनुसार,  इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी और 24 नवंबर की रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि और प्रदोष काल में पूर्णिमा होने के कारण 24 नवंबर को देव दिवाली मनाई जाएगी. बता दें कि काशी में दीपदान मुहूर्त शाम 5:08 से रात 7:47 बजे तक है. वहीं दिल्ली में दीपदाान का समय शाम 5:24 से रात 7:48 बजे तक है. ध्यान रखें कि दीपदान का समय शहर के सूर्यास्त के अनुसार बदलता है. इसलिए किसी एक समय को पूरे देश के लिए सही नहीं माानना चाहिए.

देव दिवाली पर कहां जलाएं दीपक?

बता दें कि देव दिवाली पर घर के पूजा स्थल, मुख्य द्वार, तुलसी के पौधे और आंगन में दीपक जलाना शुभ माना जाता है. अगर आप किसी पवित्र नदी या सरोवर के पास रहते हैं तो वहां भी दीपदान कर सकते हैं. काशी में इस दिन गंगाा के घाटों पर लाखों दीप जलाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- आज रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, जानिए पूजा विधि और कथा

कितने दीपक जलाना माना जाता है शुभ

देव दिवाली पर दीपक जलाने की कोई निश्चित संख्या अनिवार्य नहीं है. आप अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार 5, 7, 11, 21, 51 या 108 दीपक जला सकते हैं. इस दिन मिट्टी के दीपक जलाने और उनमें घी या तिल के तेल का इस्तेमााल करने की परंपरा भी है.

देव दिवाली पर दीपदान का क्या है धार्मिक महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध किया था. इससे प्रसन्न होकर देवी-देवताओं ने काशी पहुंचकर दीप जलाए और उत्सव मनाया. इसी वजह से इस पर्व को देव दिवाली कहा जाता है. इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताा है कि इस दिन श्रद्धा से दीपदान और पूजा-पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है.

ये भी पढ़ें- सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं तोड़नी चाहिए तुलसी की पत्तियां? जानिए क्या है धार्मिक मान्यता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dev Diwali, Diyas And Candle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com