कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. इस पावन पर्व में सेवा के जरिए परोपकार का संदेश निहित है. पवित्र स्नान, दान-पुण्य और दीपदान से समृद्ध यह परंपरा सभी के जीवन में श्रद्धा, आस्था और सकारात्मकता का संचार करे, यही मंगलकामना है."
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "सनातन आस्था, अध्यात्म एवं संस्कृति की दिव्य आभा से आलोकित 'देव दीपावली' की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. बाबा श्री विश्वनाथ एवं मां गंगा की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य, आध्यात्मिक ऊर्जा व आरोग्यता का प्रकाश फैलाए, यही प्रार्थना है."
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, "लोक-आस्था एवं श्रद्धा के पावन पर्व 'कार्तिक पूर्णिमा' एवं 'देव-दीपावली' की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बाबा श्री विश्वनाथ एवं मां गंगा की कृपा से यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश फैलाए, यही कामना है."
'सनातन जीवनदृष्टि का प्रतीक...'
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि आस्था, श्रद्धा और प्रकाश के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान श्रीहरि विष्णु एवं देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो. यह पावन पर्व समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और खुशहाली का प्रकाश फैलाए."
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सनातन संस्कृति की दिव्य चेतना और हमारी चिरंतन आध्यात्मिक परंपरा के पावन पर्व देव दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिव्य दीपोत्सव हमारी उस सनातन जीवनदृष्टि का प्रतीक है, जो अंधकार से प्रकाश, स्वार्थ से परमार्थ और व्यक्ति से समष्टि के कल्याण का मार्ग दिखाती है. इस पावन अवसर पर प्रत्येक हृदय में धर्म, सेवा, समरसता और लोकमंगल की भावना का प्रकाश प्रज्वलित हो. देवाधिदेव महादेव की कृपा से समस्त चराचर जगत में सुख, शांति और मंगल का वास हो."
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "समस्त प्रदेशवासियों को देव दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. समस्त देवी-देवताओं से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का प्रकाश लेकर आए तथा प्रदेश में सुख-समृद्धि, सौहार्द और सकारात्मकता का उजियारा सदैव बना रहे."
यह भी पढ़ें | देव दिवाली पर कब जलाएं दीपक? जानें शुभ मुहूर्त, दीपदान का सही समय और धार्मिक महत्व
यह भी पढ़ें | देव दिवाली पर कितने दीये जलाने चाहिए? जानिए सही संख्या और धार्मिक महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं