विज्ञापन

हापुड़ से आनंद विहार के बीच 12 इलेक्ट्रिक बसें शुरू, हर 20 मिनट में बस सेवा से दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान

Hapur to Anand Vihar Bus Service: हापुड़ से आनंद विहार ISBT के बीच 12 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है. इस बस सेवा से दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान हो जाएगा.

हापुड़ से आनंद विहार के बीच 12 इलेक्ट्रिक बसें शुरू, हर 20 मिनट में बस सेवा से दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान
Hapur to Anand Vihar ISBT Bus Service
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • दिल्ली-गाजियाबाद रोजाना सफर करने वालों की यात्रा आसान.
  • हापुड़ से आनंद विहार आईएसबीटी के बीच12 बसें शुरू की गई.
  • बस सेवा सुबह 8:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

Hapur to Anand Vihar Bus Service: दिल्ली और गाजियाबाद तक रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. हापुड़ से आनंद विहार ISBT के बीच 12 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को सड़कों पर बसों के लंबे इंतजार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. बताया जा रहा है कि नई बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को हर 20 मिनट में बस सेवा मिलेगी. इससे दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान हो जाएगा. बस सेवा के लिए निर्धारित टाइम टेबल बनाया गया है.

बस का रूट और समय

परिवहन विभाग के अनुसार, शुरू की गई इलेक्ट्रिक बसें निर्धारित रूट और टाइम टेबल के हिसाब से संचालित की जा रही हैं. यह बसें हापुड़ से चलकर निजामपुर, पिलखुवा, डासना, गाजियाबाद और मोहन नगर होते हुए आनंद विहार आईएसबीटी तक पहुंचेंगी. वापसी में भी ये इसी मार्ग से होकर हापुड़ लौटेंगी. बस सेवा सुबह 8:00 बजे शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी. सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह के मुताबिक, दोनों दिशाओं में हर 20 मिनट के अंतराल पर बस सुविधा मिलेगी.

किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नियमित और तय समय अंतराल पर बस सेवा मिलने से रोजना नौकरी के लिए दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों, व्यापारियों और अन्य कामकाज से आवागमन करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी.

क्या होगा बस का किराया?

सामान्य तौर पर रोडवेज बसों में किराया यात्रा की दूरी और बस की श्रेणी के आधार पर तय होता है. हापुड़-आनंद विहार कॉरिडोर पर यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) की सामान्य बसों के शुरुआती  किराए आमतौर पर लगभग 87 रुपये से 128 रुपये के दायरे में दिखते हैं, जबकि दिल्ली (DTC) की अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा के लिए पूरे रूट का किराया 124 रुपये बताया गया है. बीच के स्टॉपेज का सटीक किराया स्टॉप के अनुसार तय होता है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली को मिलीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दिल्ली-हापुड़ अंतरराज्यीय सेवा भी शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Electric Bus Service, Anand Vihar, Hapur, ISBT, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com