विज्ञापन

नॉन-स्टिक पैन के किनारों से जिद्दी चिकनाई कैसे हटाएं? पैन से जले हुए दाग हटाने का आसान तरीके

नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल रोज किया जाता है. धीरे-धीरे पैन में तेल, मसालों और खाने के जिद्दी दाग जमा होने लगते हैं. खासतौर पर पैन के किनारों पर चिकनाई ज्यादा जम जाती है, जिसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. यहां जानिए नॉन-स्टिक पैन के किनारों से जिद्दी चिकनाई कैसे हटाएं, पैन से जले हुए दाग हटाने का आसान तरीके.

नॉन-स्टिक पैन के किनारों से जिद्दी चिकनाई कैसे हटाएं? पैन से जले हुए दाग हटाने का आसान तरीके
नॉन-स्टिक पैन की चिकनाई कैसे हटाएं?

घर पर रोज खाना बनाने के लिए नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन धीरे-धीरे पैन में तेल, मसालों और खाने के जिद्दी दाग जमा होने लगते हैं. खासतौर पर पैन के किनारों पर चिकनाई ज्यादा जम जाती है, जिसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. पैन को साफ करने के लिए अक्सर लोग स्क्रबर या हार्ड केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, जिससे नॉन-स्टिक कोटिंग भी खराब हो जाती है. अगर, आप अपने नॉन स्टिक पैन को साफ करना चाहते हैं तो कुछ आसान तरीकों से इसे साफ और नया जैसा चमकाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं नॉन-स्टिक पैन के किनारों से जिद्दी चिकनाई कैसे हटाएं?

बेकिंग सोडा

अगर, सिर्फ साबुन से पैन के किनारों पर जमी चिकनाई और मैल साफ नहीं हो रही है, तो बेकिंग सोडा आपके काम आ सकता है. ये नॉन-स्टिक पैन को नुकसान पहुंचाए बिना गंदगी हटाने में मदद करता है. बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. पेस्ट इतना गाढ़ा होना चाहिए कि ये टूथपेस्ट जैसा लगे. अब इस पेस्ट को पैन के चिकने और गंदे किनारों पर अच्छी तरह लगा दें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक स्पंज की मदद से धीरे-धीरे रगड़कर सफाई करें.

सिरका

अगर, पैन पर जमी चिकनाई काफी पुरानी हो गई है, तो सिरका और पानी से इसे साफ किया जा सकता है.  इसके लिए तीन भाग पानी और एक भाग सफेद सिरका मिलाएं. इस पेस्ट को पैन में इतना डालें कि गंदे हिस्से अच्छी तरह ढक जाएं. अब इसे लगभग 10 मिनट तक धीमी गैस पर गर्म करें. सिरके की एसिडिक प्रकृति जमी हुई चिकनाई और मैल को ढीला करने में मदद करती है. इसके बाद पैन को पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने पर मुलायम कपड़े या स्पंज से पोंछें, ज्यादातर गंदगी आसानी से निकल जाएगी.

बेकिंग सोडा और सिरका

अगर, पैन पर काफी समय से चिकनाई जमा हो रही है और सामान्य सफाई से नहीं निकल रही, तो बेकिंग सोडा और सिरका दोनों का इस्तेमाल एक साथ किया जा सकता है. इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा सिरका मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को पैन के सबसे ज्यादा गंदे और चिकने हिस्सों पर लगाएं और 15 से 30 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद मुलायम स्पंज से हल्के हाथों से रगड़ें और अच्छी तरह पानी से धो लें. बेकिंग सोडा और सिरका पैन को साफ करने के लिए असरदार है.

पैन से जले हुए दाग हटाने का आसान तरीके

नॉन-स्टिक पैन साफ करने के लिए इसे गैस पर रखें. हाई फ्लेम पर पैन के ऊपर नमक डालें. इसे कुछ मिनट के लिए रखें और फिर इसे गैस पर ही धीरे-धीरे रगड़े और फिर साफ करें. इससे काफी हद तक चिकनाई साफ हो जाएगी और फिर इसे डिश वॉश की मदद से साफ करें. ऐसा करने से ये पैन की चिकनाई साफ हो सकती है.

यह भी पढ़ें:- पीठ पर दाने कैसे ठीक करें? कमर पर काले दाग के निशान साफ करने के आसान तरीके 

यह भी पढ़ें:-  चावल के आटे का फेस पैक कैसे बनाएं? शीशे सी चमकने लगेगी स्किन, जानें कैसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल से स्टिकर कैसे हटाएं, बोतल से चिपचिपाहट हटाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Remove Stubborn Black Stains, Non-stick Pan Cleaning, Non-stick Pan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com