Diwali Popular Recipes in Hindi: दिवाली हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व में से एक है. यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है. इस दिन पूरा देश दीये की रोशनी से जगमगा उठता है. माना जाता है कि इस दिन प्रभु राम चौदह वर्ष का वनवास काट कर घर वापस लौटे थे. उनकी आने की खुशी में इस दिन को मनाया जाता है. दिवाली को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला त्योहार माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं और उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं. लेकिन दिवाली पर एक चीज जो इसे और खास बनाती है, वो है दिवाली पर बनने वाले व्यंजन. तो अगर आप भी इस दिवाली मीठे में कुछ देसी बनाना चाहते हैं तो आप इन डिशेज को ट्राई कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा.
दिवाली पर बनने वाले पारंपरिक व्यंजन- Traditional Dishes For Diwali:
1. बेसन के लड्डू-
दिवाली पर सबसे ज्यादा बनाई जाने वाली डिश में से एक हैं लड्डू. देसी घी में बनाए गए बेसन के लड्डू सभी को बेहद पसंद आते हैं. मीठे में आप बेसन के लड्डू बना सकते हैं और सबसे अच्छी बात ये कि इन्हें कई दिन तक स्टोर करके रखा जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
ये भी पढ़ें- Diwali Sweet 2023: समय की है कमी तो इस दिवाली जरूर ट्राई करें ये 3 क्विक और टेस्टी रेसिपीज

2. गुजिया-
दिवाली होली जैसे त्यौहारों में खासतौर पर गुजिया बनाई जाती हैं. आप भी इस डिश को इस दिवाली बना सकते हैं. असल में इंडिया में गुजिया सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्वीट डिश है.
ये भी पढ़ें- Gulkand Gujiya for Diwali: इस दिवाली घर आए गेस्ट को मीठे में खिलाएं ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे...
3. गुलाब जामुन-
भारतीय त्यौहार हो और गुलाब जामुन की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. इस बार बाजार से गुलाब जामुन लाने से बेहतर कि आप घर में गुलाब जामुन बना लें.
4. बर्फी-
दिवाली पर आप अपने घर आए गेस्ट का मुंह मीठा कराने के लिए घर पर मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क से बर्फी बना सकते हैं. इसे आप खोए से भी बना सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं