एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं, यानी रूबीना प्रेगनेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली है. पिछले काफी समय से रुबीना की प्रेगनेंसी (Rubina Dilaik Pregnancy) के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन कुछ समय पहले ही रुबीना ने इस गुड न्यूज को सभी के साथ शेयर किया. एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट (rubina flaunt baby bump) करते हुए कई बार नजर आ चुकी हैं, तस्वीरों में प्रेगनेंसी के दौरान उनके चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है. ऐसे में उनके फैंस जानना चाहते हैं कि इस दौरान रुबीना किस तरह की डाइट ले रही हैं. फैंस के लिए रुबीना ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने फेवरेट फूड की झलक दिखा रही हैं.
इसे पोस्ट में देखें एक्ट्रेस को अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट (rubina flaunt baby bump) करते हुए-
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
रूबीना दिलैक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो में डाइनिंग टेबल पर दो लोगों के लिए खाना सर्व किया नजर रहा है. रूबीना की ब्रेकफास्ट की प्लेट काफी कलरफुल दिख रही है. प्लेट में सैंडविच, आलू से बना स्नैक्स और ग्रीन डिप नजर आ रहा है. साथ ही ओट्स और फ्रूट्स से भरी बाउल के साथ एक कप में दूध भी नजर आ रहा है. वीडियो के कैप्शन में रूबीना ने लिखा कि ‘इसे किसी तरह की कैप्शन की जरूरत नहीं है, बस बेहतरीन फूड'.
यहां देखें पोस्ट :
रुबीना को सजेशन्स दे रहे फैंस
रुबीना दिलैक की इस वीडियो पर महज कुछ मिनटों में 12 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. वहीं रूबीना के फैंस कमेंट कर उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान अपने खानपान का खास ख्याल रखने की सलाह देते भी दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आपको प्रेगनेंसी के दौरान केला और पपीता नहीं खाना चाहिए, इन्हें न खाएं. वहीं दूसरे ने लिखा, बेहतरीन फूड. जबकि तीसरे ने लिखा, हेल्दी फूड ही प्रेफर करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं