विज्ञापन

Rubina Dilaik ने कराई Microblading, जानें क्या होता है ये ब्यूटी ट्रीटमेंट

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर अपनी खूबसूरती और चमकदार त्वचा को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी आइब्रो को बेहतर शेप और नेचुरल लुक देने के लिए माइक्रोब्लेडिंग करवाया है.

Rubina Dilaik ने कराई Microblading, जानें क्या होता है ये ब्यूटी ट्रीटमेंट
रुबीना दिलैक माइक्रोब्लेडिंग
Rubina Dilaik/ Instagram

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर अपनी खूबसूरती और चमकदार त्वचा को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी आइब्रो को बेहतर शेप और नेचुरल लुक देने के लिए माइक्रोब्लेडिंग (Microblading) करवाया है. इसके बाद से यह ब्यूटी ट्रीटमेंट एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. हाल ही में रुबीना दिलैक ने अपने पति और अभिनेता अभिनव शुक्ला, साथ ही सेलिब्रिटी कपल हिना खान और रॉकी जायसवाल के साथ मिलकर 'द पीओवी (The POV)' नाम का एक नया शो शुरू किया है. इस शो में चारों अलग-अलग मुद्दों पर अपने विचार शेयर करते हैं. हालिया एपिसोड में उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि खूबसूरती पाने के लिए किसी व्यक्ति को कितनी दूर तक जाना चाहिए.

कॉस्मेटिक प्रोसीजर को लेकर ट्रोल हुई थीं रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक ने बताया कि जब वह बिग बॉस में थीं, तब उनके स्कूल के दिनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. इन तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि उन्होंने अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक प्रोसीजर करवाए हैं. रुबीना के अनुसार, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने खुद को स्किन एक्सपर्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट बताकर दावा किया कि उन्होंने बोटॉक्स और कई अन्य ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाए हैं. लोगों ने उनकी पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना कर तरह-तरह की बातें की. हालांकि, इस चर्चा के दौरान रुबीना ने यह भी बताया कि किसी की दिखावट को देखकर उसके बारे में निष्कर्ष निकालना सही नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार ब्यूटी ट्रीटमेंट चुनने का अधिकार है.

रुबीना दिलैक ने बताया कि बचपन में उन्हें मंप्स की समस्या हुई थी. मंप्स एक वायरल संक्रमण है, जिसमें लार बनाने वाली ग्रंथियों में सूजन आ जाती है, जिससे गाल और जबड़े का हिस्सा फूला हुआ दिखाई देने लगता है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने करीब दो साल तक ब्रेसेस लगाई थी. उस दौरान उनकी स्कूल की तस्वीरों में ऊपरी होंठ का आकार थोड़ा अलग नजर आता था. इसके अलावा बचपन में चेहरे पर मौजूद बेबी फैट की वजह से उनके गाल और चेहरा ज्यादा भरा हुआ दिखता था. रुबीना के मुताबिक, उनकी पुरानी और नई तस्वीरों में दिखने वाले इन्हीं बदलावों को देखकर कई लोगों ने यह मान लिया कि उन्होंने चेहरा पतला करने, जॉलाइन को शार्प बनाने या फेस और नेक को ज्यादा स्कल्प्टेड लुक देने के लिए कोई कॉस्मेटिक प्रोसीजर कराया है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि समय के साथ शरीर में आने वाले प्राकृतिक बदलावों की वजह से भी किसी व्यक्ति का चेहरा काफी अलग दिख सकता है.

रुबीना दिलैक ने कौन-कौन से ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाए?

रुबीना दिलैक ने साफ कहा कि उन्होंने कोई सर्जरी नहीं कराई है, बल्कि कुछ नॉन-इनवेसिव यानी बिना सर्जरी वाले ब्यूटी ट्रीटमेंट्स अपनाए हैं. उन्होंने बताया कि ब्यूटी पेजेंट्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें ब्यूटी स्टैंडर्ड्स के बारे में ज्यादा जानकारी मिली. सबसे पहले उन्होंने फेशियल योगा करना सीखा, जिससे चेहरे, गालों और गर्दन के आसपास की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिली. इससे उनकी जॉलाइन पहले से ज्यादा शार्प नजर आने लगी. रुबीना ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी आइब्रो के लिए माइक्रोब्लेडिंग करवाई है.

माइक्रोब्लेडिंग एक सेमी-परमानेंट कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है, जिसमें त्वचा पर बारीक बालों जैसे स्ट्रोक बनाकर आइब्रो को घना और शेप्ड लुक दिया जाता है. इसके अलावा उन्होंने दांतों के बीच के गैप को भरने के लिए डेंटल वेनियर्स भी लगवाए. इस दौरान उनके पति अभिनव शुक्ला ने मजाक में कहा कि उनके दांत काफी महंगे हैं, क्योंकि उनका इलाज करने वाले डेंटिस्ट भी महंगे थे. रुबीना ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा नॉन-इनवेसिव स्किन ट्रीटमेंट भी करवाया, जिसमें गर्म और ठंडी तरंगें त्वचा की गहरी परतों तक पहुंचकर कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करती हैं. इससे चेहरे की त्वचा टाइट और लिफ्टेड दिख सकती है.

यह भी पढ़ें:- Priyanka Chopra's DIY Lip Scrub: गुलाबी होंठों के लिए ये स्क्रब बनाकर लगाती हैं प्रियंका चोपड़ा, स्किन एक्सपर्ट से जानें कितना असरदार है ये नुस्खा 

यह भी पढ़ें:- किचन और बाथरूम के नल पर जमे जिद्दी दाग, एल्युमिनियम फॉयल से मिनटों में लौटाएं नई जैसी चमक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, BEAUTY CARE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com