विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 15 में रबर की गोलियों के बाद कंटेस्टेंट पर डाली गई गर्म पिघलती हुई वैक्स, लोग बोले- ये कैसा एंटरटेनमेंट?

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है लेकिन इसकी तारीफ नहीं बल्कि लोग इस सीजन ने अजीबो-गरीब स्टंट पर सवाल उठा रहे हैं और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

खतरों के खिलाड़ी 15 में रबर की गोलियों के बाद कंटेस्टेंट पर डाली गई गर्म पिघलती हुई वैक्स, लोग बोले- ये कैसा एंटरटेनमेंट?
खतरों के खिलाड़ी-15 के स्टंट पर उठे सवाल
Social Media
नई दिल्ली:

कलर्स का पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी' हमेशा से सुर्खियों में रहा है. कभी खतरनाक स्टंट तो कभी खतरनाक जानवरों से सामना. लेकिन इस सीजन में कुछ ऐसा हो रहा है जो कि सोशल मीडिया यूजर्स के गले नहीं उतर रहा है. यही वजह है कि ये शो चर्चा में है लेकिन इस बार लोग तारीफ की जगह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर स्टंट के नाम पर शो में ये चल क्या रहा है. सभी जानते हैं कि 'खतरों के खिलाड़ी' में कई डरावने और चौंकाने वाले टास्क होते हैं, जिनमें अपने डर पर काबू पाना होता है. इसी मकसद से शो का नाम 'खतरों के खिलाड़ी' रखा गया है. लेकिन हाल ही के एपिसोड में एक ऐसा टास्क हुआ जिसमें कंटेस्टेंट्स को अपने हाथों पर पिघला हुआ वैक्स (मोम) सहना पड़ा. कई दर्शकों को यह शो के फॉर्मेट के हिसाब से बिल्कुल गैर-जरूरी लगा. साथ ही यह कोई रोमांचक स्टंट जैसा तो बिल्कुल नहीं लगा. 

टास्क के दौरान क्या हुआ?

पिघले हुए वैक्स वाले एलिमिनेशन स्टंट में रुबीना दिलैक, रुहानिका धवन, हर्ष गुजराल और विशाल आदित्य सिंह शामिल थे. उन्हें 'फियर फंडा' मिला था और दर्द सहने से जुड़ा एलिमिनेशन टास्क करना था. खुद को बचाने के लिए, कंटेस्टेंट्स को 10 मिनट तक अपने हाथों पर गर्म वैक्स जमा करना था. इस टास्क के दौरान रुहानिका दर्द से कराह उठीं. वह चिल्लाईं, "यह जानलेवा है. मेरी तो जान ही निकल गई, सर."

वहीं, रुबीना ने कहा, "अब यह चुभ रहा है और यह चुभन बर्दाश्त से बाहर है. वैक्स की परत और गहरी होती जा रही है. इसका असर जानलेवा है." रुहानिका ने टास्क छोड़ दिया, जबकि हर्ष आखिर में विनर बने. विशाल ने कहा, "इस 'पेन ऑक्शन' (दर्द की नीलामी) ने मुझे निशब्द कर दिया है. मेरे पूरे शरीर में दर्द हो रहा है."

दर्शकों ने दिए ऐसे रिएक्शन?

इंटरनेट पर कई लोग इस टास्क को देखकर हैरान रह गए और एंटरटेनमेंट के नाम पर इतना ट्रॉमा और दर्द देने के लिए शो की आलोचना की. एक यूजर ने कमेंट किया, "किसी को दर्द देना डर ​​पर काबू पाने से जुड़ा कोई बहादुरी का काम नहीं है, यह तो एंटरटेनमेंट के लिए बस दूसरों को तकलीफ देने की खुशी (सैडिज्म) है! स्टंट ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें दर्द या चोट को जरूरी हिस्सा या टास्क बनाया जाए!" एक और यूजर ने कहा, "माफ करना, लेकिन यह बिल्कुल भी एंटरटेनिंग नहीं है. यह सच में बहुत ज्यादा ट्रॉमा देने वाला है."

"यह एक स्टंट शो होना चाहिए, न कि इंसानी तकलीफ का तमाशा. पैलेट गन और स्किन पर गर्म वैक्स के साथ 'पेन ऑक्शन' करना क्रूर और अमानवीय है. किसी ने कैसे सोचा कि यह ठीक है?" एक दूसरे यूजर ने पूछा. एक कमेंट में लिखा था, "वैक्स वाला स्टंट बहुत ज्यादा और गैर-जरूरी था. इस साल का KKK तो पूरी तरह से टॉर्चर है."

यह भी पढ़ें: 15 साल की सुनिधि चौहान ने जब लड़के की आवाज में गाया था गाना, अक्षय कुमार थे फिल्म के हीरो, थियेटर में खूब चली थी ये फिल्म

पिछले हफ्ते, 'पेन ऑक्शन' स्टंट के तहत रबर की गोलियां लगने से कंटेस्टेंट्स के घायल होने के बाद शो को खूब क्रिटिसाइज किया गया. "घिनौना टास्क!! वे लोगों की जान कैसे खतरे में डाल सकते हैं. TRP के लिए कुछ भी!" एक X यूजर ने इसकी कड़ी आलोचना की, जबकि दूसरे ने लिखा, "सच कहूं तो यह बहुत बुरा है. गेम के नाम पर आप किसी को इतनी बुरी तरह चोट नहीं पहुंचा सकते." 'खतरों के खिलाड़ी 15' कलर्स टीवी पर टेलिकास्ट होता है और JioHotstar पर डिजिटल रूप से स्ट्रीम होता है. इसके नए एपिसोड हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे आते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khatron Ke Khiladi 15, Ruhaanika Dhawan, Rubina Dilaik, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com