Hina Khan Asim Riaz Controversy: हिमांशी खुराना औ असिम रियाज के बीच रिश्ते का सच बाहर आने के बाद छोटे पर्दे पर घमासान मचा हुआ है. टीवी के हर बड़े से लेकर छोटे एक्टर ने असिम को आड़े हाथों लिया है. वहीं असिम इस बात की बिना परवाह किए हमांशी को इसके लिए नोटिस भेजा है, वहीं अब एक नया बवाल फिर से सामने आया है जिसमें टीवी को शानदार हिरोइन ने असिम रियाज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया
दरअसल कुछ हफ्ते रुबीना दिलैक ने हिना खान के एक पॉडकास्ट पर देखा गया था, जहां दोनों ने रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' के सेट पर असीम रियाज को घमंडी बताया था. साथ ही असीम के रवैये और उसके उनके करियर पर इससे पड़े असर के बारे में बात की थी. अब असीम रियाज ने इन बातों का जवाब देते हुए उन्हें 'इंडस्ट्री की कठपुतलियां' कहा है.
असिम रियाज का पोस्ट
I saw another clip from a podcast where these TV industry aunties and uncles were talking about how I bring TRP to every reality show I do. Well, the answer is YES, I DO. Good luck with your careers n keep playing your roles and being puppets in the industry.
— Asim Riaz (@imrealasim) September 2, 2026
आसिम ने क्या कहा
वही दूसरी तरफ, आसिम ने अपने X अकाउंट पर बिना किसी का नाम लिए एक नोट लिखा, जिसमें कहा गया कि मैंने एक पॉडकास्ट का क्लिप देखा जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कुछ 'अंकल-आंटी' इस बारे में बात कर रहे थे कि मैं जिस भी रियलिटी शो में जाता हूं, उसमें TRP कैसे लाता हूं. तो इसका जवाब है - हां, मैं ऐसा करता हूं. आपके करियर के लिए शुभकामनाएं; आप बस अपने रोल निभाते रहिए और इंडस्ट्री की कठपुतली बने रहिए.
सुनिए क्या कहा रुबीना और हिना ने असीम के बारे में
रुबीना और हिना ने क्या कहा?
रुबीना ने हिना खान के साथ बातचीत के दौरान यूट्यूब चैनल 'The4POV' पर असीम को 'न्यूसेंस वैल्यू' कहा था. साथ ही कहा कि शो की TRP उसी की वजह से थी, उसी की वजह से 'बिग बॉस' इतना हिट हुआ और 'खतरों के खिलाड़ी' को इतनी हाइप मिली. उसकी वजह से बैटलग्राउंड ऐसा था... सच में? जिस थाली में खाता है, उसी में थूकता है. वह क्रिएटिव टीम से इतनी बदतमीजी से बात करता था कि मुझे देखकर बहुत बुरा लगता था.
रुबीना ने आगे कहा कि वह जिस भी शो में काम करती हैं, उसकी टीम और मेकर्स का सम्मान करती हैं क्योंकि वे परिवार की तरह होते हैं. उन्होंने असीम के करियर ग्राफ पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर किसी ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन बदकिस्मती से आज वे कहां हैं? हिना खान ने भी रुबीना की इन बातों से सहमति जताई थी.
क्या है आसिम और हिमांशी का मामला
पिछले कुछ हफ़्तों में, आसिम अपनी एक्स-गर्लफ़्रेंड हिमांशी खुराना के साथ हुए झगड़े की वजह से चर्चा में रहे हैं. हमांशी खुराना ने एक्टर कथित आरोप लगाया था कि आसीम रियाज ने उनका धर्म परिवर्तन कराने की जिद की थी. जिसका बिग बॉस 13 स्टार ने पूरी तरह से गलत ठहराया . साथ ही बताया की उन्होंने कभी हिमांशी पर धर्म बदलने का दबाव डाला था. उन्होंने कहा कि हिमांशी उनके रिश्ते को एक और मौका देना चाहती थीं और उनके पास इसका सबूत भी है. इसके जवाब में हिमांशी ने कहा कि उनके पास भी कई सबूत हैं और अगर आसिम उनकी छवि खराब करना जारी रखते हैं, तो वह चुप नहीं बैठेंगी.
4 साल डेट करने के बाद किया था ब्रेकउप
'बिग बॉस 13' के सेट पर करीब आए इस जोड़े ने 6 दिसंबर 2023 को अपने 4 साल लंबे रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया था. दोनों ने अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं को अपने ब्रेकअप की मुख्य वजह बताया था.
आपके लिए और भी
अस्पताल में भर्ती जन नायकन एक्ट्रेस ममिता बैजू, बोलीं- डॉक्टर्स ने पूरी तरह आराम करने के लिए कहा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं