विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2021

Dhaniya Pudina Chutney: धनिया और पुदीने की चटनी खाने के अद्भुत फायदे

Dhaniya Pudina Chutney Benefits: भारतीय घरों में चटनी का एक अहम हिस्सा है. लगभग सभी तरह के खानों के साथ भारत में चटनी का इस्तेमाल किया जाता है. चटनी किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है.

Dhaniya Pudina Chutney: धनिया और पुदीने की चटनी खाने के अद्भुत फायदे
Dhaniya Pudina Chutney: धनिए और पुदीने से बनी चटनी स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है.
  • पुदीने की पत्तियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
  • हरी धनिया की पत्तियों में फंगल रोधी और रोगाणु रोधक गुण होते हैं.
  • धनिया और पुदीने की चटनी के सेवन से पाचन को बेहतर किया जा सकता है.

Dhaniya Pudina Chutney Benefits:  भारतीय घरों में चटनी का एक अहम हिस्सा है. लगभग सभी तरह के खानों के साथ भारत में चटनी का इस्तेमाल किया जाता है. चटनी किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है. हममें से ज्यादातर लोग चटनी को सिर्फ स्वाद के लिए ही इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि धनिए और पुदीने से बनी चटनी स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है. असल में गर्मियों के मौसम में पुदीने की पत्तियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. पुदीने में आयरन, पोटेशियम, मैंगनीज, विटामिन ए, विटामिन सी, और बी-कॉमप्लेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, तो वहीं धनिया भी पोषक तत्वों से भरपूर है. इन दोनों का साथ में सेवन सेहत को कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकता है. तो चलिए आज हम आपको धनिया और पुदीने की चटनी खाने के फायदे बताते हैं.

धनिया-पुदीने की चटनी के फायदेः (Dhaniya Pudina Chutney Khane Ke Fayde)

1. सूजनः

धनिया और पुदीने की चटनी के सेवन से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है. इस चटनी में धनिया और पुदीने के साथ हींग, अदरक और लहसुन का भी इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं और इससे शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है. 

aojdj29g

धनिया और पुदीने की चटनी के सेवन से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है. Photo Credit: iStock

2. पाचनः

इस चटनी को बनाने में नींबू, काला नमक, जीरा, हरी मिर्च, हींग, अदरक, लहसुन, पुदीना, धनिया का इस्तेमाल किया जाता है, जो पाचन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं. इस चटनी के सेवन से पाचन को बेहतर किया जा सकता है.

3. स्किनः

हरी धनिया की पत्तियों में फंगल रोधी और रोगाणु रोधक गुण होते हैं, जो स्किन को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं. धनिए और पुदीने की चटनी के सेवन से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है.

रोजाना बस 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, होंगे गजब के फायदे

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Dangerous Combination With Milk: दूध के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, सेहत के लिए हो सकती हैं खतरनाक
Baked Yogurt Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी मिठाई
Low Fat Chicken Recipe: वजन है घटाना, पर नॉनवेज भी है खाना तो ये 7 चिकन रेसिपी जरूर आजमाना
Drink To Beat Heat Stroke: हीट स्ट्रोक से बचने के लिए इन चार ड्रिंक्स का करें सेवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhaniya Pudina Chutney, Dhaniya Pudina Chutney Benefits, Dhaniya Pudina Chutney Health Benefits, Dhaniya Pudina Chutney For Health, Dhaniya Chutney, Dhaniya Chutney Benefits, Pudina Chutney Benefits, Pudina Chutney, Coriander And Mint Chutney, Coriander Chutney, Mint Chutney, Dhaniya Pudina Chutney Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com