How To Keep Green Chutney Fresh: पुदीना गर्मियों के मौसम में वरदान से कम नहीं है. इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. चटपटी पुदीने की चटनी को आप पकौड़े हों, समोसे हों या फिर दाल-चावल किसी के साथ भी पेयर कर सकते हैं. लेकिन अक्सर गृहिणियों की एक ही शिकायत होती है चटनी पीसते समय तो हरी दिखती है, लेकिन आधे घंटे बाद ही इसका रंग काला या गहरा भूरा पड़ जाता है. अगर आपकी चटनी भी अपनी फ्रेशनेस खो देती है, तो अब टेंशन छोड़िए. क्योंकि आज हम आपको वो ट्रिक बता रहे हैं, जिससे न सिर्फ चटनी हरी रहेगी बल्कि, हफ्तों तक फ्रेश भी रहेगी. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.

क्यों काली पड़ जाती है चटनी? (Why does chutney turn black)
सबसे पहले तो ये जानते हैं कि आखिर चटनी काली क्यों होती है. दरअसल, पुदीने और धनिया की पत्तियों में आयरन होता है. जब हम इसे मिक्सी में पीसते हैं, तो मिक्सी की गर्मी और हवा के साथ मिलकर इसमें 'ऑक्सीडेशन' शुरू हो जाता है. यही वजह है कि चटनी का रंग देखते ही देखते काला पड़ जाता है.
चटनी को काला होने से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके-
चटनी को हरा रखने का सबसे बड़ा राज है बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes). जब आप मिक्सी में चटनी पीसें, तो उसमें पानी की जगह 2-3 बर्फ के टुकड़े डाल दें.
यह कैसे काम करता है?
मिक्सी चलते समय काफी गर्म हो जाती है. वह गर्मी पुदीने की पत्तियों को 'पका' देती है, जिससे रंग काला होता है. बर्फ डालने से मिक्सी का तापमान कम रहता है और पत्तियों का नेचुरल हरा रंग बरकरार रहता है.
दही का इस्तेमाल-
अगर आप बर्फ नहीं डालना चाहते, तो आप ताजा गाढ़ा दही भी मिला सकते हैं. दही न केवल रंग को हल्का हरा (Resturant Style) बनाए रखता है, बल्कि स्वाद को भी बढ़ा देता है.

कैसे बनाएं पुदीने की चटनी- (How To Make Pudina Chutney)
पुदीना के पत्ते को साफ पानी से धोकर जार में डालें. इसमें थोड़ी सी भुनी हुई मूंगफली या चने की दाल, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां और नमक को डालकर पीस लें. फिर इसमें ऊपर से नींबू का रस मिलाएं.
कैसे करें स्टोर कि हफ्तों तक चले? (How To Store Pudina Chutney)
चटनी को स्टोर करने के लिए हमेशा कांच के जार (Glass Jar) का इस्तेमाल करें. प्लास्टिक या स्टील के बर्तन में रखने से इसका स्वाद बदल सकता है. जार का ढक्कन टाइट रखें ताकि हवा अंदर न जाए. अगर आप इसे एक हफ्ते से ज्यादा चलाना चाहते हैं, तो इसमें नमक तभी डालें जब आपको इसे सर्व करना हो.
ये भी पढ़ें- गर्मियों में दही कैसे जमाए? गाढ़ा दही जमाने का आसान तरीका
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं