भरवा मिर्च का मसाला कैसे बनाएं?
NDTV
नॉर्थ इंडियन स्टाइल में बनने वाला यह स्पेशल हरी मिर्च का अचार न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसके तीखे और चटपटे फ्लेवर के आगे अच्छे-अच्छे पकवान भी फीके लगने लगते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में घंटों की मेहनत नहीं लगती, बल्कि यह झटपट तैयार होकर तुरंत खाने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाता है.
@FoodzLife ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है. देखिए वीडियो,
सामग्री:
- हरी मिर्च (आधा किलो)
- साबुत धनिया (6 बड़े चम्मच)
- सौंफ (5 बड़े चम्मच)
- जीरा (2 बड़े चम्मच)
- मेथी दाना (1 बड़ा चम्मच)
- काली राई (2 बड़े चम्मच)
- कलौंजी (आधी छोटी चम्मच)
- काला नमक (1 बड़ा चम्मच)
- सादा नमक (2 बड़े चम्मच)
- तीखी लाल मिर्च (1 बड़ा चम्मच)
- हल्दी पाउडर (1 बड़ा चम्मच)
- आमचूर पाउडर (2 बड़े चम्मच)
- हींग (1 छोटी चम्मच)
- सरसों का तेल (4 से 5 बड़े चम्मच)
- लहसुन की कलियां (20-25)
- सफेद सिरका (2-3 बड़े चम्मच)
बनाने की विधि:
- सबसे पहले हरी मिर्च को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर किसी सूती कपड़े से बिल्कुल सूखा लें.
- अब एक चाकू की मदद से मिर्च में लंबाई में एक चीरा लगाएं ताकि अंदर आसानी से मसाला भरा जा सके.
- एक पैन को धीमी आंच पर रखें और उसमें साबुत धनिया, सौंफ, जीरा और मेथी दाना डालकर हल्का भून लें जब तक अच्छी खुशबू न आने लगे.
- इसके बाद आंच बंद करके गरम पैन में ही राई और कलौंजी मिला दें.
- मसालों को ठंडा करके मिक्सर जार में डालें और साथ ही काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च, हल्दी, आमचूर और हींग डालकर हल्का दरदरा पीस लें.
- पिसे हुए मसाले को एक बड़े बर्तन में निकालें.
- इसमें 2 से 3 चम्मच सरसों का तेल इतना मिलाएं कि मसाले में अच्छी बाइंडिंग आ जाए ताकि भरने पर मसाले बाहर न बिखरें.
- अब तैयार मसाले को सभी मिर्चों के अंदर अच्छी तरह से भर लें.
- एक कढ़ाई या पैन में सरसों का तेल डालकर धुआं उठने तक गरम करें.
- इसमें लहसुन की कलियां हल्की सुनहरी करें, फिर थोड़ी हल्दी पाउडर और स्टफ की हुई हरी मिर्च पैन में डाल दें.
- हल्के हाथों से उलट-पलट कर मध्यम आंच पर 1 से डेढ़ मिनट तक पकाएं ताकि मिर्च का हल्का कच्चापन दूर हो जाए और क्रंच भी बना रहे.
- अब बचा हुआ मसाला और सफेद सिरका ऊपर से मिला दें.
- सिरका डालने से अचार का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है और यह लंबे समय तक खराब भी नहीं होता.
- इसे लगभग 1 मिनट और ढककर पकाएं.
- अब आपकी स्वादिष्ट अचारी मिर्च बिल्कुल तैयार है.
इसे भी पढ़ें: कितने दिन पुरानी रोटी खा सकते हैं? बासी रोटी खाने के क्या फायदे होते हैं
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bharwa Mirch Achar, Stuffed Green Chillies, Hari Mirch Ka Achar Kaise Banta Hai, Food, Hari Mirch Ka Achar Recipe