विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2024

दही के साथ चीनी या नमक क्या खाना है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, जानिए रखना चाहिए किन बातों का ध्यान

Curd with Sugar vs Curd with Salt: दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. कई लोग इसे मीठा खाते हैं तो कई लोग इसे नमक मिलाकर खाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दही को चीनी या फिर नमक किस के साथ खाना ज्यादा बेहतर है.

दही के साथ चीनी या नमक क्या खाना है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, जानिए रखना चाहिए किन बातों का ध्यान
किस तरह दही खाना सेहत के लिए है ज्यादा फायदेमंद.

Curd with Sugar vs Curd with Salt: दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. कई लोग इसे मीठा खाते हैं तो कई लोग इसे नमक मिलाकर खाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दही को चीनी या फिर नमक किस के साथ खाना ज्यादा बेहतर है. आइए जानते हैं कि दही को खाने का सही तरीका क्या है.

दही के साथ नमक 

अगर आप डायबिटीज पेशेंट है तो आपको दही के साथ चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए. डायबिटीज में दही को नमक के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. लेकिन अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो दही के साथ नमक खाना नुकसानदायक हो सकता है. वहीं बात करें नमक की तो ये कई एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन दही में नमक मिलाकर खाने से इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया काफी हद तक खत्म हो सकते हैं. वहीं नमक वाले दही का ज्यादा सेवन करने से हाइपरटेंशन की समस्या भी हो सकती है.

दही के साथ चीनी 

दही के साथ चीनी मिलाकर पीना पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है. दही में शक्कर मिलाकर पीने से इसमें पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया नष्ट नहीं होते हैं और ये पेट की जलन को भी शांत करता है. लेकिन ऐसा भी माना जाता है कि कई बार दही के साथ शक्कर मिलाकर खाने से वेट गेन हो सकता है क्योंकि ऐसा करने से हाई कैलोरी कंटेंट से भरपूर हो जाता है.

किस तरह दही खाना है फायदेमंद

दही में थोड़ी मात्रा में नमक या चीनी मिलाकर खाने का कोई नुकसान नहीं है, लेकिन अगर आपको डायबिटीज , ब्लड प्रेशर या मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करते वक्त कुछ इससे होने वाले नुकसान को लेकर सावधान भी रहना चाहिए. ऐसे में, डॉक्टर्स बताते हैं कि दही को बिना नमक या चीनी मिलाए खाना ही सबसे बढ़िया ऑप्शन है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Curd With Sugar Vs Curd With Salt, Dahi Ke Sath Namak Ya Shakkar Kya Khana Chaiye, Curd With Salt Khana Chaiye Ya Nahi, Dahi Ke Sath Shakkar Khani Chaiye Ya Nhi, Dahi Kaise Khana Chaiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com