विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

आचार्य बालकृष्ण ने बताया सुबह खाली ये हरा पत्ता चबाने से डायबिटीज रहेगी कंट्रोल, पेट भी होगा साफ

Aacharya Balkrishna Tips: आर्युवेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने अनुसार तुलसी, करी पत्ता और पुदीने के पत्तों का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को नॉर्मल कर पाचन रो बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इनका सेवन कैसे करना है और इसके फायदे.

आचार्य बालकृष्ण ने बताया सुबह खाली ये हरा पत्ता चबाने से डायबिटीज रहेगी कंट्रोल, पेट भी होगा साफ
करी पत्ता कई समस्याओं का रामबाण इलाज.

Aacharya Balkrishna Tips: आज के समय में लोगों के बीच एक बार फिर से आर्युवेदिक नुस्खों का चलन काफी बढ़ गया है. अब कई तरह की समस्याओं में लोग आर्युवेद की मदद लेते हैं. अमूमन लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करते हैं. इसके साथ ही ब्लड शुगर और बीपी जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. बता दें कि कई जड़ी बूटियां इन समस्याओं को काबू में रखने में मदद कर सकती हैं, आचार्य बालकृष्ण ने ऐसे तीन चमत्कारी पत्तों के बारे में बताया है जिसका सेवन करने से आप कई बीमारियों का नेचुरल तरीके से इलाज कर सकते हैं.

आर्युवेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने अनुसार तुलसी, करी पत्ता और पुदीने के पत्तों का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को नॉर्मल कर पाचन रो बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इनका सेवन कैसे करना है और इसके फायदे.

पुदीना पत्ते के फायदे 

पुदीने के पत्तों का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही ये पाचन को बेहतर बनाने गैस, अपच, ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से निजात दिलाने में भी फायदेमंद हो सकती है. पुदीने की पत्ती में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं. ये दाग-धब्बों को दूर कर स्किन टोन को निखारती है.

डायबिटीज समेत कई बीमारियों में फायदेमंद है तरोई, इसके बाद रोज खाने लगेंगे आप

कैसे करें सेवन 

पुदीने की पत्ती का सेवन आप उसकी चाय बनाकर, स्मूदी में और शरबत और सलाद के साथ भी कर सकते हैं. 

तुलसी के पत्ते

गर्मी के मौसम में भी लोगों को खांसी और गले में दर्द जैसी समस्या होती है. ऐसे में तुलसी की पत्तियों का सेवन फायदेमंद हो सकता है. तुलसी की पत्तियों में पाए जाने वाले तत्व सीजनल बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं. इसके अलावा तुलसी की पत्तियों का सेवन पाचन, लिवर और गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है. बता दें कि हाई ब्लड शुगर वाले लोगों के लिए इन पत्तियों का रोजाना सेवन ब्लड शुगर को नॉर्मल रखने में मदद करता है.

कैसे करें सेवन

तुलसी की पत्तियों का आप काढ़ा बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं. या फिर तुलसी की पत्तियों की चाय का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है. 

करी पत्ता

खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही करी पत्ते का सेवन स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. इसकी पत्तियों को सुखाकर इसका सेवन किया जा सकता है. आचार्य ने बताया कि करी पत्ती का सेवन बीपी को कंट्रोल करने और शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है. इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसके अलावा बालों और फैट बर्न करने में भी ये पत्ते असरदायी होते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Consume Curry Leaves, Neem Leaves, Cueey Leaves Benefits, Gastric Health, Ayurvedic Remedies For Diabetes, How Curry Neem And Pdina Leaves To Prevents For Diabetes, Acharya Balkrishna's Advice For Diabetes, Best Ways To Consume Curry Leaves, Best Way To Consume Tulsi Leaves, Herbal Treatment For Liver Cirrhosis, Natural Detox With Sharapunkha Herb, Liver Protection With Tephrosia Purpurea, Ayurvedic Herbs For Liver Regeneration, Traditional Medicine For Liver Wellness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com