विज्ञापन

McDonald's जैसे फ्रेंच फ्राइज घर पर, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

घर के फ्रेंच फ्राइज़ में वो बाजार वाला क्रिस्प नहीं आता? @NishaMadhulika की इस ट्रिक से बनेंगे एकदम करारे और अंदर से सॉफ्ट फ्रेंच फ्राइज़, जो ठंडे होने पर भी नहीं होंगे रबड़ जैसे.

McDonald's जैसे फ्रेंच फ्राइज घर पर, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
घर पर फ्रेंच फ्राइज़ कैसे बनाएं?
NDTV

बाजार जैसे करारे और अंदर से मक्खन जैसे मुलायम फ्रेंच फ्राइज जब घर पर बनाने की बात आती है, तो अक्सर लोगों को लगता है कि यह किसी फाइव-स्टार शेफ का ही काम है. कई बार हम घर पर कोशिश भी करते हैं, लेकिन वे या तो तेल पी जाते हैं या फिर ठंडे होने पर रबर की तरह खिंचने लगते हैं. @NishaMadhulika ने अपने यूट्यूब चैनल पर घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल फ्रेंच फ्राइज बनाने की रेसिपी शेयर की है.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • बड़े आकार के पुराने आलू (1 किलो)
  • पानी
  • नमक (2 बड़े चम्मच)
  • विनेगर (1 बड़ा चम्मच)
  • तलने के लिए तेल
  • मनपसंद मसाले या चाट मसाला
  • टोमैटो केचप 

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले आलू को अच्छी तरह छीलकर तुरंत पानी में डालते जाएं ताकि वे काले न पड़ें.
  2. अब इन्हें लंबाई में काटते हुए एक जैसे पतले और लंबे टुकड़ों में स्लाइस कर लें.
  3. कटे हुए फ्रेंच फ्राइज को लगभग बीस मिनट तक पानी में डूबा रहने दें, जिससे उनका स्टार्च निकल जाए.
  4. इसके बाद एक बड़े बर्तन में काफी सारा पानी उबालने के लिए रखें.
  5. जब पानी में अच्छा उबाल आ जाए, तब उसमें दो बड़े चम्मच भरकर नमक और एक बड़ा चम्मच विनेगर मिला दें.
  6. नमक से फ्राइज अंदर तक नमकीन हो जाते हैं और विनेगर की वजह से उनकी बाहरी परत मजबूत हो जाती है. अब इन कटे हुए आलू को उबलते पानी में डाल दें और ढककर केवल पांच मिनट के लिए पकने दें.
  7. आलू को पूरी तरह नहीं पकाना है, बस हल्का सा नरम करना है ताकि हाथ से दबाने पर वे आसानी से कट जाएं.
  8. अब इन्हें गैस से उतारकर किसी छलनी में छान लें ताकि सारा एक्स्ट्रा पानी निकल जाए. 
  9. इसके बाद इन टुकड़ों को किसी साफ सूती कपड़े पर फैलाकर पंखे की हवा में आधा से पौन घंटा सूखने के लिए छोड़ दें ताकि इनका सारा मॉइस्चर खत्म हो जाए.
  10. जब ये अच्छी तरह सूख जाएं, तब कड़ाही में मीडियम-तेज गरम तेल में इन्हें पहली बार हल्का सुनहरा होने तक (लगभग 2 से 3 मिनट) तल कर बाहर निकाल लें.
  11. इन्हें तुरंत थाली में न रखकर किसी जाली या छलनी पर रखें ताकि नीचे से हवा मिलती रहे और ये क्रिस्पी बने रहें.
  12. अब पूरी तरह ठंडे हो चुके इन फ्राइज को आप एयर-टाइट डिब्बे या जिप-लॉक बैग में भरकर फ्रीजर में तीन महीने तक स्टोर कर सकते हैं.
  13. जब इन्हें तुरंत परोसना हो, तो तेज गरम तेल में इन्हें दूसरी बार तब तक तलें जब तक ये सुनहरे और बेहद कुरकुरे न हो जाएं.
  14. ऊपर से अपनी पसंद का मसाला छिड़कें और गरमा-गरम खाएं.

इसे भी पढ़ें: पानी के घोल से बनेंगे कुरकुरे मूंग दाल पकौड़े और कचौड़ी, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
French Fries, Crispy French Fries Recipe, How To Make French Fries At Home, Nisha Madhulika, French Fries Easy Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com