छोटा किचन हो या फिर बड़ा किचन, लगभग हर तरह के किचन में एग्जॉस्ट फैन लगा होता है. इसका मुख्य काम किचन के अंदर मौजूद तेज और छास को बाहर करना होता है. इसकी वजह से फैन के चारों को मोटी और चिपचिपी गंदगी जमा होने लगती है, जिसकी वजह से धीरे-धीरे किचन में इसका असर कम हो जाता है. ऐसे में एग्जॉस्ट फैन को भी समय-समय पक क्लीन करने की जरूरत होती है. अगर आप भी घर पर ही कम पैसे खर्च करके एग्जॉस्ट फैन को साफ करना चाहते हैं, तो कुछ आसान से हैक्स को आजमा सकते हैं. यहां जानते हैं एग्जॉट फैन की चिकनाई को कैसे क्लीन करें?
फूड ब्लॉगर ने शेयर की ये खास ट्रिक
यूट्यूब पर Foodzlife नाम के चैनल पर एक महिला ने इस ट्रिक को शेयर किया है. अच्छी बात ये है कि फैन को क्लीन करने के लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा. घर में रखे डिटर्जेंट पाउडर और 30 रुपये में मिलने वाले ट्रेनेक्स की मदद से आप फैन को क्लीन कर सकते हैं.
एग्जॉस्ट फैन की चिकनाई कैसे साफ करें?
- एग्जॉस्ट फैन को क्लीन करने के लिए सबसे पहले किसी एक्सपर्ट की मदद से किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन को निकाल लें. ध्यान रखें कि फैन निकालते समय पावर बटन ऑफ हो.
- इसके बाद एक प्लास्टिक टब लें, इसमें पौना कप के करीब डिटर्जेंट पाउडर डालें और गर्म पानी डालकर इसे लकड़ी के चम्मच की मदद से मिक्स कर लें.
- अब एक चौड़े मुंह वाला बाल्टी लें और इसमें तैयार मिश्रण को डालें और फिर इसमें एग्जॉस्ट फैन डालें.
- ध्यान रखें कि मोटर वाला हिस्से को ऊपर रखना है, ताकि मोटर में पानी न जाए. अब धीरे-धीरे करके पंखें और उसके साइड में पानी डालें.
- फिर 30 रुपये के पैकेट वाला एक ट्रेनेक्स पैकेट डालें और पानी को फिर से लकड़ी की चम्मच की मदद से घोल लें. फिर इस पानी को पंखे और उसके चारों को धीरे-धीरे करके डालते रहें. कुछ देर तक इस प्रोसेस से बिना रगड़े चिकनाई धीरे-धीरे निकलने लगेगी.
- इसके बाद फैन को बाहर कर लें और एक स्क्रबर की मदद से इसे रगड़ें और साफ पानी की मदद से इसे साफ कर लें. इससे आपका फैन पूरी तरह से नया हो जाएगा.
ये भी पढ़ें - बिना खोले एग्जॉस्ट फैन साफ करने का जुगाड़, 20 रुपए खर्च कर नए जैसा चमचमा जाएगा Exhaust Fan
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं