विज्ञापन

बार-बार ठंडा खाना खाने से पेट की कौन-सी बीमारी चुपचाप बढ़ती है? क्या आप भी अक्सर करते हैं ये गलती?

Eating Cold Food Risks: अक्सर हम आलस की वजह से ठंडा खाना खा लेते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बार-बार ऐसा करने से पेट की कौन सी दिक्कत हो सकती है? अगर नहीं यहां जानिए क्यों आपको इस आदत को आज ही बदल लेना चाहिए.

बार-बार ठंडा खाना खाने से पेट की कौन-सी बीमारी चुपचाप बढ़ती है? क्या आप भी अक्सर करते हैं ये गलती?
बहुत ठंडा या बासी खाना पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है.

Thanda Khana Side Effects: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फ्रिज में रखा खाना दोबारा गरम किए बिना ही खा लेना बहुत आम बात हो गई है. कई लोग सुबह का बचा हुआ खाना रात में या रात का खाना अगले दिन सीधे फ्रिज से निकालकर खा लेते हैं. कुछ लोग तो पिज्जा, चावल, दाल या सब्जी को बिना ठीक से गरम किए ही खा लेते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बार-बार ठंडा खाना खाने की यह आदत आपके पेट के लिए नुकसानदायक हो सकती है? लेकिन, बहुत ठंडा या बासी खाना पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है. खासकर जब खाना ठीक से गरम न किया जाए या लंबे समय तक फ्रिज में रखा रहे, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. यही बैक्टीरिया पेट की बीमारियों को जन्म दे सकते हैं.

कौन-सी बीमारी चुपचाप बढ़ती है?

बार-बार ठंडा या ठीक से गरम न किया हुआ खाना खाने से गैस्ट्राइटिस (Gastritis) यानी पेट की अंदरूनी परत में सूजन की समस्या बढ़ सकती है.

मायो क्लिनिक के अनुसार, फ्रिज में रखे बचे हुए भोजन को 3-4 दिनों से ज्यादा फ्रिज में रखने और बिना गरम किए खाने पर फूड पॉइजनिंग का जोखिम बढ़ जाता है. ये बैक्टीरिया का कारण होता है जो तापमान के डेंजर जोन(4 से 60 डिग्री के बीच) में तेजी से बढ़ते हैं.

मायो क्लिनिक की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन अमेरिका की एक क्लिनिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट है और यह बात साफ करती है कि ठंडा भोजन सीधे खा लेने पर पेट से जुड़ी बीमारी (Food Poisoning) पेट दर्द, उल्टी-दस्त आदि का जोखिम बढ़ जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

गैस्ट्राइटिस क्या है? | What Is Gastritis?

गैस्ट्राइटिस में पेट की अंदरूनी झिल्ली में सूजन आ जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है, जिनमें खराब या संक्रमित भोजन भी शामिल है. अगर लंबे समय तक ध्यान न दिया जाए, तो यह अल्सर जैसी गंभीर समस्या में भी बदल सकती है.

ठंडा खाना कैसे बढ़ाता है पेट की समस्या? | How Does Cold Food Increase Stomach Problems?

1. पाचन शक्ति कमजोर करता है

ठंडा खाना पेट की अग्नि (डाइजेस्टिव फायर) को कम कर देता है. इससे खाना सही तरीके से पच नहीं पाता और गैस, भारीपन और एसिडिटी की समस्या होने लगती है.

2. बैक्टीरिया का खतरा

अगर खाना लंबे समय तक बाहर रखा रहा हो या फ्रिज में कई दिनों तक रखा गया हो, तो उसमें हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं. ऐसे भोजन से फूड पॉइजनिंग और पेट में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

3. एसिडिटी और अपच

बार-बार ठंडा खाना खाने से पेट में एसिड का बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे खट्टी डकार, जलन और सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है.

4. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS)

कुछ लोगों में लगातार गलत खान-पान की आदतों से IBS जैसी समस्या भी एडवांस हो सकती है, जिसमें पेट दर्द, दस्त या कब्ज जैसी परेशानी बनी रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

  • क्या आप फ्रिज से सीधे खाना निकालकर खा लेते हैं?
  • क्या आप बचे हुए चावल या सब्ज़ी को कई बार गरम करते हैं?
  • क्या आप सुबह का खाना रात तक और रात का खाना अगले दिन तक खाते हैं?

अगर इन सवालों का जवाब हां है, तो आपको अपनी आदतों पर ध्यान देने की जरूरत है.

कैसे बचें इस समस्या से?

  • हमेशा खाना अच्छी तरह गरम करके ही खाएं.
  • बचे हुए खाने को 24 घंटे से ज्यादा न रखें.
  • बार-बार एक ही भोजन को गरम करने से बचें.
  • ताजा और घर का बना भोजन प्राथमिकता दें.
  • पाचन सुधारने के लिए गुनगुना पानी पिएं.

ठंडा खाना कभी-कभी खा लेना हानिकारक नहीं होता, लेकिन इसे आदत बना लेना आपके पेट के लिए नुकसानदेह हो सकता है. गैस्ट्राइटिस जैसी समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरू में इसके लक्षण हल्के होते हैं, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com