- चिया सीड्स को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- चिया सीड्स वजन घटाने में मददगार है.
- चिया सीड्स पानी से हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं.
Chia Seeds With Water: चिया सीड्स काले रंग के छोटे-छोटे बीज होते हैं, जिन्हें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ज्यादातर लोग चिया सीड्स को वजन घटाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. आपको बता दें कि चिया सीड्स सिर्फ वजन को घटाने ही नहीं बल्कि, कई अन्य लाभ भी पहुंचाने में मददगार हैं. चिया सीड्स को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है, जैसे पानी के साथ, स्मूदी के साथ, सलाद के साथ, दही के साथ आदि. चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
चिया सीड्स पानी का सेवन करने से मिलने वाले लाभ- Health Benefits Of Chia Seeds Water:
1. मोटापा-
वजन घटाने के लिए आप चिया सीड्स पानी का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आपको चिया सीड्स को साफ पानी में भिगोना है. आप चाहे तो ओवर नाइट भिगो सकते हैं. या सिर्फ 10 मिनट भी भिगो सकते हैं. इसके बाद इस पानी का सेवन करें. इससे कैलोरी के सेवन से बचने में मदद मिलती है, जिससे वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Ragi Sprouts Cheela: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है रागी स्प्राउट्स चीला, यहां जानें रेसिपी और फायदे

2. पाचन-
चिया सीड्स पानी में भिगोकर पीने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. चिया सीड्स को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो पाचन और मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकता है.
Diabetes हार्ट और किडनी जैसी बीमारियों को दूर करने में मददगार है Sweet Potato, यहां जानें अन्य फायदे
3. हड्डियों-
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप चिया सीड्स के पानी का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकते हैं.
4. हार्ट-
हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार है चिया सीड्स का पानी. रोजाना चिया सीड्स का पानी पीने से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है. ये ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो हार्ट संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.
High Cholesterol Tips: हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं