विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

पेट का कोना-कोना होगा साफ बस सुबह खाली पेट चबाकर खा लें ये हरी पत्ती, इन समस्याओं में भी फायदेमंद

Tulsi Leaves Benefits: सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता चबाने से पेट को साफ करने ही नहीं शरीर को हेल्दी रखने में भी मिल सकती है मदद.

पेट का कोना-कोना होगा साफ बस सुबह खाली पेट चबाकर खा लें ये हरी पत्ती, इन समस्याओं में भी फायदेमंद
Tulsi Leaves Benefits: तुलसी के पत्ते चबाने के फायदे.

Tulsi Leaves Benefits In Hindi: आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी परेशान करती हैं. क्योंकि हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खान-पान भी इसकी एक बड़ी वजह है. अगर आप भी पेट संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट 3-4 तुलसी की पत्तियां चबाकर खा सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तुलसी को पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. आपको बता दें कि तुलसी एक ऐसी जड़ी-बूड़ी है जिसे सेहत के लिए वरदान से कम नहीं माना जाता है. क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, और बी-कॉम्प्लेक्स जैसे विटामिन और कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं. इतना ही नहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.

क्या तुलसी की पत्ती खाने से पेट को साफ रख सकते हैं- (Is Tulsi Leaves Good For Stomach Cleaning)

तुलसी की पत्ती खाने से पेट साफ करने में मदद मिल सकती है. नियमित रूप से तुलसी की पत्ती चबाने से पेट की सफाई बेहतर होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज इन 3 मसालों का ऐसे करें सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें तुलसी का सेवन- (How To Consume Tulsi Leaves)

1. पत्ते चबाएं-

सुबह खाली पेट 3-4 साफ तुलसी की पत्ती चबाने से पेट और आंतों की सफाई में मदद मिल सकती है. इससे पाचन को बेहतर बना सकते हैं.

2. तुलसी का पानी-

अगर आपको तुलसी चबाकर खाना पसंद नहीं है तो आप तुलसी का पानी पी सकते हैं. इससे भी पेट को आराम मिल सकता है.

3. तुलसी की चाय-

अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो आपके लिए तुलसी की चाय का सेवन बेस्ट ऑप्शन है. रेगुलर चाय की तुलना में तुलसी की चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pet Ki Gandgi Saaf Karne Ka Gharelu Upaye, Tulsi Leaves To Clean Stomach Dirt, Stomach Dirt Kaise Saaf Kare, Tulsi Ke Patte Chabane Ke Fayde, Tulsi Leaves Benefits In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com