Pet Ki Gandagi Kaise Saaf Kare: गहरी नींद और अच्छे पाचन के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है. रात को सोने से पहले दूध में कुछ खास चीजें मिलाकर उबालकर पीने से न केवल नींद की क्वालिटी बेहतर होती है, बल्कि अगली सुबह पेट भी पूरी तरह साफ रहता है. आयुर्वेद में दूध को पोषण का एक बड़ा स्रोत माना गया है और जब इसे हल्दी, जायफल या त्रिफला जैसी प्राकृतिक औषधियों के साथ मिलाया जाता है, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. यह मिश्रण शरीर को आराम देता है, मेटाबोलिज्म सुधारता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. आइए जानते हैं कि इन तीन चीजों को दूध में मिलाने से क्या फायदे हो सकते हैं!
दूध में क्या मिलाकर पीने से साफ रहेगा पेट (What Should Be Mixed In Milk And Drink To Keep Stomach Clean)
1. हल्दी
हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. रात को हल्दी वाला दूध पीने से न केवल अच्छी नींद आती है, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी सुधारता है, जिससे सुबह पेट साफ रहता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: चेहरे पर चंदन के साथ इन चीजों को मिलाकर लगाने से टैनिंग होगी साफ, ग्लो देख खुश हो जाएंगे आप
2. जायफल
जायफल में प्राकृतिक स्लीप-इंड्यूसिंग तत्व होते हैं, जो दिमाग को शांत करके अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं. इसे दूध में उबालकर पीने से नींद अच्छी आती है और अगली सुबह पेट भी हल्का महसूस होता है.

Photo Credit: iStock
3. त्रिफला पाउडर
त्रिफला आयुर्वेदिक औषधि है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है. इसे दूध में मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और अगली सुबह पेट पूरी तरह साफ रहता है.
कैसे करें सेवन?
रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में इनमें से किसी भी एक चीज को मिलाकर उबालें और हल्का गर्म रह जाने पर सेवन करें. इससे न केवल स्लीप क्वालिटी बेहतर होगी, बल्कि सुबह पेट भी हल्का और साफ रहेगा.
यह भी पढ़ें: काकासन से घटाएं चर्बी, पेट की गंदगी करें साफ, लिवर-किडनी भी होंगे दुरुस्त, जानें अभ्यास का सही तरीका
अगर आप भी नींद से जुड़ी समस्याओं और डायजेशन डिसऑर्डर से परेशान हैं, तो इस आयुर्वेदिक उपाय को जरूर आजमाएं.
Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं