- फ्रेंच फाइज को बच्चे खूब शौक से खाते हैं.
- आप अपने बच्चे के लिए कुछ नया स्नैक बनाएं.
- बबल फ्रेंच फ्राइज , दिखने में बिल्कुल बुलबुले की तरह ही लगता है.
शायद ही कोई हो जिसे क्रिस्पी और क्रंची फ्रेंच फाइज पसंद न हो. अक्सर हम अपने फेवरेट रेस्टोरेंट या कैफ में जाते हैं तो कभी भी अपने पसंदीदा फ्राइज ऑर्डर करना नहीं भूलते. दोस्तों के साथ पार्टी, मूवी टाइम या फिर घर को कोई पार्टी हो हर किसी की प्लेट में आपको फाइज जरूर दिखेंगे. फ्रेंच फाइज को बच्चे खूब शौक से खाते हैं, और वैसे भी कार्टून देखे वक्त फ्राइज खाने को मिल जाए तो इसे बढ़िया बात तो उनके लिए हो ही नहीं सकती. बहुत ही मां चाहती हैं कि उनके बच्चे घर पर बने स्नैक ही खाए, इसलिए वह अक्सर नई-नई फास्ट फूड और आसान स्नैक रेसिपी ट्राई करती रहती हैं और फ्रेंच फ्राइज उन्हीं में से एक है. अगर आप अपने बच्चे के लिए कुछ नया स्नैक बनाना चाहती है तो एक नई बबल फ्रेंच फ्राइज की इस रेसिपी को ट्राई करें.
Winter-Special Diet: सर्दी में इस बार बनाएं ये 6 क्लासिक साग रेसिपीज
बबल फ्रेंच फ्राइज (Bubble French Fries) , दिखने में बिल्कुल बुलबुले की तरह ही लगता है और अंदर से भी वैसे ही हल्का होता है. इसे बनाना काफी आसान है और इस फ्राइज को बनाने के लिए भी आलू का इस्तेमाल किया जाता है. फ्रेंच फ्राइज में जहां आलू लंबाई में होता है, वहीं बबल फ्रेंच फ्राइज में उबले हुए आलू को मैश करके चावल का आटा, चीनी पाउडर, मैदा, कॉर्नफलोर और बेकिंग पाउडर को मिलाकर एक डो तैयार किया जाता है. फिर इस डो की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर इन्हें तेल में क्रिस्पी क्रंची होने तक फ्राई किया जाता है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
बबल फ्रेंच फ्राइज की इस यूनिक रेसिपी को लोकप्रिय शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. यकीन मानिए आपके बच्चों को तो यह रेसिपी पसंद आएगी ही साथ भी बड़े भी इसे खूब मजे लेकर खाएंगे. आम दिनों के अलावा टी टाइम या बच्चों की बर्थडे पार्टी पर भी बनाने के लिए यह एकदम परफेक्ट हैं. तो देर किस बात डालते हैं एक नजर बबल फ्राइज की वीडियो पर:
बबल फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए यहां देखें वीडियो:
How To Make Jowar Paratha: ब्रेकफास्ट के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी ज्वार पराठा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं