- इलायची को सबसे ज्यादा माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.
- उल्टी में इलायची का सेवन लाभकारी हो सकता है.
- इलायची की चाय को स्ट्रेस या डिप्रेशन में काफी फायदेमंद माना जाता है.
Cardamom Health Benefits: इलायची एक ऐसा मसाला है जो हर भारतीय घर में आसानी से आपको मिल जाएगा. दरअसल इलायची दो प्रकार की होती है एक काली इलायची और दूसरी हरी इलायची. हरी इलायची को पान-मसालों के अलावा मसाला पुलाव, बिरयानी, तरी वाली डिश, स्वीट आदि के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इलायची सिर्फ स्वाद और खुशबू ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी लाभदायक मानी जाती है. इलायची को आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इलायची में कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते है. इलायची को मुंह की बदबू को दूर करने में काफी असरदार माना जाता है. इतना ही नहीं नेचुरल तरीके से नींद लेने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले इलायची को गर्म पानी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं इससे खर्राटे की समस्या को भी दूर किया जा सकता है. इलायची को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. इसके अलावा इलायची को ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है. तो आइए हम आपको बताते हैं इलायची से मिलने वाले लाभों के बारे में.
इलायची के खाने के फायदेः (Elaichi Khane Ke Fayde)
1. मुंह की बदबूः
इलायची को सबसे ज्यादा माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो आप रेगुलर इलायची का सेवन करें. इससे मुंह की बदबू आने की समस्या को दूर किया जा सकता है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी

इलायची को सबसे ज्यादा माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. Photo Credit: iStock
2. ब्लड प्रेशरः
हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए इलायची का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इलायची में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पदार्थ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
3. पाचनः
अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज़ जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं तो आपके लिए इलायची का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. इतना ही नहीं इलायची पाचन तंत्र को बेहतर रखने में भी मदद कर सकती है.
4. उल्टीः
उल्टी में इलायची का सेवन लाभकारी हो सकता है. खासतौर से जिन लोगों को पहाड़ी रास्तों पर सफ़र के दौरान उल्टी या मिचली की समस्या होती है उन्हें सफर शुरू करने से पहले इलायची के कुछ दाने खाने चाहिए. इससे उल्टी की समस्या से बचा जा सकता है.
5. स्ट्रेसः
इलायची की चाय को स्ट्रेस या डिप्रेशन में काफी फायदेमंद माना जाता है. इलायची में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं.
6. भूख बढ़ानेः
जिन लोगों को भूख कम लगती है उन्हें इलायची का सेवन करना चाहिए. इलायची को खाने से मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर रखा जा सकता है और भूख को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Anti-Aging Diet: 40 की उम्र के बाद इन 5 चीजों का करें सेवन लंबे समय तक रहेंगे हेल्दी और जवां!
Naturally Increase Hemoglobin: नेचुरल तरीके से हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं