Patta Gobhi Tikki Kaise Banti Hai: अब आप शाम के स्नैक को और हेल्दी बना सकते हैं. अब चाय के पकोड़े, चाट और नमकीन के अलावा आप पत्ता गोभी कटलेट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. यह स्वाद और सेहत का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जा सकता है, लेकिन अब सवाल यह है कि इसे कैसे बनाएं? चलिए बिना देरी किए नोट करें इसकी रेसिपी और मिनटों में तैयार करें यह हेल्दी स्नैक.
सामग्री:
- पत्तागोभी
- मटर
- प्याज
- सूजी
- चावल का आटा
- नारियल
- अदरक
- जीरा
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर
- इमली
- हल्दी
- नमक
- तेल
पत्ता गोभी की कुरकुरी टिक्की बनाने की विधि
घर पर पत्ता गोभी कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. अब कटी हुई गोभी को एक बाउल में डालकर थोड़ा पानी और हल्का नमक मिला दें, फिर कुछ देर इसे ऐसे ही छोड़ दें. अब गोभी को बाहर निकालकर उसका पानी अच्छी तरह निचोड़ लें और निचोड़ी हुई गोभी को एक तरफ रख दें. अब मसाला बनाने की तैयारी करें, एक ग्राइंडर लें, उसमें कटा हुआ नारियल, अदरक और इलायची के साथ लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा डालें, इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह पीस लें और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.एक बड़े बर्तन में निचोड़ी हुई गोभी, प्याज, मटर और तैयार किया हुआ पेस्ट डालें. अब इसमें चावल का आटा मिलाकर तब तक गूंथें, जब तक यह नरम आटे की तरह एक साथ बंध न जाए. अब मिश्रण से हल्के हाथों से गोल आकार की टिक्की बनाएं और गरम तेल में तल लें. जब कटलेट कुरकुरे और सुनहरे हो जाएं, तब इन्हें निकालकर गरमा-गरम परोसें.
इसे भी पढ़ें: Nisha Madhulika Recipe Video: घर पर बनाएं ताजा मटर की करंजी, नोट करें सुबह के चटपटे नाश्ते की रेसिपी
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं